Papita khane ke fayde in hindi
Pakka Papita Khane Ke Fayde: पपीता विटामिन ए, सी, फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो शरीर को कई तरह के रोगों से दूर रख सकते हैं. जो लोग पेट से जुड़ी समस्याएं, बढ़ता वजन, कमजोर इम्यूनिटी और स्किन से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहते हैं उनके लिए खाली पेट पपीते का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है. डॉक्टर Dr Bimal Chhajer से जानें दिन की शुरुआत पपीते के साथ करने के क्या बेहतरीन फायदे हैं?
पपीता रोज खाने से क्या फायदा होता है?
- पेट के लिए फायदेमंद: पपीते में पाया जाने वाला ‘पपेन' नाम का एंजाइम खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है. अगर आप सुबह खाली पपीता खाते हैं, तो पाचन को ठीक रख सकते हैं और एसिडिटी, गैस और अपच जैसी दिक्कतों से राहत पा सकते हैं. जो लोग पेट से जुड़ी दिक्कतों से दुखी हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
- इम्यूनिटी: क्या आप भी बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? अगर हां, तो अपने रूटीन में पपीते को शामिल करना न भूलें. पपीते में पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकता है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा कम कर सकता है.
- दिल: पपीता में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप नियमित रूप से पपीता खाते हैं तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखा जा सकता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है.
- स्किन: पपीता में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और कैरोटीन पाया जाता है, जो त्वचा की सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है. सुबह खाली पेट पपीता खाने से आपकी त्वचा पर निखार आ सकता है. जो लोग स्किन से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं उनके लिए खाली पेट पपीता खाना फायदेमंद माना जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में तेजी से घटेगा वजन, दिल भी होगा मजबूत, अदरक करेगी कमाल, बस खाना होगा इस खास तरीके से
Watch Video:
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
What Happens If You Eat Papaya On Empty Stomach, Khali Pet Papita Khane Ke Fayde, Khali Pet Papita Khane Ke Fayde Or Nuksan