विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2021

Kerala Egg Curry: किसी भी समय के लिए परफेक्ट है ये केरल की स्पाइसी और टेस्टी एग करी रेसिपी

Kerala Egg Curry Recipe: हम सभी इस बात से सहमत हो सकते हैं कि एग कुक करने के लिए सबसे वर्सटाइल सामग्री में से एक हैं. हमारे आलसी दिनों में क्विक एग भुर्जी बनाने से लेकर गेस्ट्स के लिए एक रिच बिरयानी बनाने तक, एग के साथ एक्सपेरिमेंट करने के ऑप्शन अंतहीन हैं.

Also Read in
Kerala Egg Curry: किसी भी समय के लिए परफेक्ट है ये केरल की स्पाइसी और टेस्टी एग करी रेसिपी
Kerala Egg Curry: एक पौष्टिक मील बनाने के लिए आप आसानी से एक टेस्टी एग करी बना सकते हैं.
  • एग कुक करने के लिए सबसे वर्सटाइल सामग्री में से एक हैं.
  • एग के साथ एक्सपेरिमेंट करने के ऑप्शन अंतहीन हैं.
  • एग करी एक टेस्टी रेसिपी है.

Kerala Egg Curry Recipe:  हम सभी इस बात से सहमत हो सकते हैं कि एग कुक करने के लिए सबसे वर्सटाइल सामग्री में से एक हैं. हमारे आलसी दिनों में क्विक एग भुर्जी बनाने से लेकर गेस्ट्स के लिए एक रिच बिरयानी (Kerala Egg Curry) बनाने तक, एग के साथ एक्सपेरिमेंट करने के ऑप्शन अंतहीन हैं. इन सभी एग रेसिपीज में, एक रेसिपी जो हम सभी के लिए पर्याप्त नहीं नही हो सकती है वह है एग करी! ये करी स्वादिष्ट, हैवी, क्रीमी और बनाने में आसान हैं. एक पौष्टिक मील बनाने के लिए आप आसानी से एक टेस्टी एग करी (Egg Curry Recipe) बना सकते हैं. तो, अगर आप भी इस रेसिपी को उतना ही प्यार करते हैं जितना हम करते हैं, तो हमारे पास आपके लिए बस रेसिपी है! आपके लिए केरल की एक स्पेशिलिटी लेकर आए हैं, यहां स्पाइसी और टेस्टी केरल एग करी की रेसिपी है. इस रेसिपी में केवल कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है, और इसे किसी भी अवसर के लिए बनाया जा सकता है. आपके गेस्ट्स को इसका स्पाइसी और क्रीमी टेस्ट बिल्कुल पसंद आएगा.

केरल एग करी, जिसे मुट्टा करी के नाम से भी जाना जाता है, टमाटर, प्याज, मसालों, नारियल के दूध और एग से बनाई जाती है. सबसे पहले, सब्जियों और मसालों का उपयोग करके एक मसालेदार बेस तैयार किया जाता है, फिर नारियल के दूध के साथ एग डाले जाते हैं. आप इस रेसिपी को किसी भी समय आसानी से बना सकते हैं, और यह सिर्फ 30 मिनट में तैयार हो जाएगी! साथ ही, अंडे के बहुत सारे हेल्थ लाभ भी होते हैं जो इस रेसिपी को पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर बनाते हैं. रेसिपी नीचे पढ़ें.

ofvl07d8

केरल एग करी रेसिपीः (Kerala Egg Curry Recipe) 

इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर गरम करें. अब इसमें राई और प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक प्याज़ नरम और गोल्डन ब्राउन न हो जाए. अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल कर पकाएं. इसके बाद, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और नमक जैसे मसाले डालें. इसे अच्छी तरह मिला लें. बाइल एग लें, उन्हें बीच से काटकर पैन में डालें. सभी फ्लेवर को मिलने दें. नारियल के दूध का एक छींटा डालें और इसे उबलने दें. एक बार जब यह तैयार हो जाए, तो इसे एक बाउल में सर्व करें और आनंद लें! इस एग करी को किसी भी रोटी/परांठे या चावल के साथ पेयर कर खाइये.

केरल एग करी की पूरी रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें.   

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Dry Ginger For Winter: सर्दियों में ऐसे करें सोंठ का इस्तेमाल, कई बीमारियां रहेंगी कोसो दूर
Garlic Soup: सर्दियों में अंदर से गर्म और हेल्दी रहने के लिए लहसुन सूप को करें ट्राई
Moong Chilka Vada: स्वाद और सेहत से भरपूर है ये क्लासिक मूंग छिलका वड़ा
Vitamin E For Health: इन पांच चीजों को डाइट में शामिल कर विटामिन ई की कमी को कर सकते हैं दूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Egg Curry, Muttu Curry Recipe, Egg Curry Recipe, Kerala Egg Curry Recipe, Kerala Egg Curry Recipe Hindi, एग करी रेसिपी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com