Probiotic Drinks For Summer: जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ने लगता है, हमें ठंडी चीजों को खाने और पीने की क्रेविंग होने लगती है. बाजार में मिलने वाले रंग-बिरंगे कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा हमें प्यास बुझाने का एहसास तो देते हैं, लेकिन वे सेहत के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं हैं. ऐसे में याद आती है हमारी नानी-दादी के जमाने की वह खास 'कांजी'. कांजी सिर्फ एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि यह स्वाद और सेहत का एक ऐसा बेजोड़ मेल है जिसे आज की भाषा में 'प्रोबायोटिक ड्रिंक' कहा जाता है. आइए जानते हैं गर्मियों में कांजी कैसे बनाएं.
घर पर कांजी बनाने का आसान तरीका- (How To Make Kanji Drink At Home)
सामग्री-
- पानी- (उबला हुआ और ठंडा किया हुआ)
- काली या लाल गाजर- (लंबे टुकड़ों में कटी हुई)
- पिसी हुई राई (सरसों)
- काला नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर
- हींग
विधि-
- सबसे पहले एक कांच का बड़ा जार या मिट्टी का बर्तन लें. ध्यान रहे कि बर्तन बिल्कुल साफ और सूखा हो.
- इसमें पानी डालें और साथ ही कटी हुई गाजर, पिसी हुई राई, काला नमक, मिर्च और हींग डाल दें.
- इसे अच्छी तरह मिलाएं और बर्तन के मुंह को एक साफ सूती कपड़े से बांध दें.
- अब इस जार को 3 से 4 दिनों के लिए धूप में रख दें. रोज एक बार साफ चम्मच से इसे चलाएं.
- जब पानी का स्वाद खट्टा और चटपटा हो जाए, तो समझ लीजिए आपकी शानदार कांजी तैयार है!

Photo Credit: A.I generated image
इन बातों का रखें खास ख्याल-
- हमेशा कांच या मिट्टी के बर्तन का ही इस्तेमाल करें, प्लास्टिक के डिब्बों से बचें.
- कांजी को निकालने के लिए हमेशा सूखे और साफ चम्मच का प्रयोग करें, वरना यह खराब हो सकती है.
- तैयार होने के बाद आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा-ठंडा एन्जॉय कर सकते हैं.
गर्मी में कांजी पीने क्या होता है?
कांजी की तासीर ठंडी होती है. इसे पीने से शरीर का अंदरूनी तापमान कंट्रोल में रहता है, जिससे लू (Heatstroke) लगने का खतरा काफी कम हो जाता है.कांजी एक फर्मेंटेड ड्रिंक है, यानी इसे खमीर उठाकर बनाया जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में 'गुड बैक्टीरिया' होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. अगर आपको गर्मियों में गैस, ब्लोटिंग या अपच की समस्या रहती है, तो कांजी आपके लिए रामबाण है.
ये भी पढ़ें- दुनिया के बड़े-बड़े शेफ भी खिचड़ी को क्यों मानते हैं सुपरफूड, जानें दिलचस्प कहानी और क्विक रेसिपी
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं