विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2025

15 दिन तक खाली पेट जीरे का पानी पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

Jeera Pani Pine Ke Fayde: खाली पेट हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन शरीर को कई लाभ पहुंचा सकता है. अगर आप भी खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो खाली पेट जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं.

15 दिन तक खाली पेट जीरे का पानी पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
Jeera Water Benefits: जीरा पानी पीने के फायदे.

Jeera Water Benefits: हम सभी के किचन में कई तरह के मसाले पाए जाते हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. जीरा (Cumin Seeds) भी एक ऐसा मसाला है जिसे आमतौर पर सबसे ज्यादा तड़के के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन तड़के के अलावा भी इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. कहते हैं कि सुबह की शुरूआत हमेशा हेल्दी चीजों के साथ करनी चाहिए. क्योंकि खाली पेट हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन शरीर को कई लाभ पहुंचा सकता है. अगर आप खाली पेट जीरा पानी( jeera pan) iपीते हैं कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि जीरा में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं.

कैसे बनाएं जीरा पानी- (How To Make Jeera Water)

सामग्री:

  • जीरा
  • पानी
  • नींबू का रस (वैकल्पिक)
  • शहद 

विधि-

जीरा पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में जीरा को धीमी आंच पर भूनें जब तक वह खुशबू न देने लगे. भुने हुए जीरा को एक गिलास पानी में डालकर कुछ मिनट तक भिगो दें. पानी को छान लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं.  जीरा पानी को एक गिलास में डालें और इसे फ्रेश पिएं. आप दूसरे तरीके से भी जीरे का पानी बना सकते हैं. इसलिए आपको एक चम्मच जीरा को एक गिलास साफ पानी में रात भर के लिए डालकर भिगो देना है. फिर अगली सुबह इस पानी को गरम करके चाय की तरह पी सकते हैं.

जीरा पानी पीने के फायदे- (Jeera Pani Pine Ke Fayde)

1. पाचन- 

ठंड के मौसम में कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान करती हैं. अगर आप भी पाचन को बेहतर और कब्ज की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आप खाली पेट जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 15 दिन तक रोजाना खाली पेट लौंग का पानी पीने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं?

Latest and Breaking News on NDTV

2. मोटापा-

यह मेटाबॉलिज्म को तेज़ करता है और फैट बर्निंग में सहायता करता है, जिससे शरीर से अतिरिक्त चर्बी कम होती है. रात भर भिगोए हुए जीरे को उबालकर खाली पेट पीने से वज़न घटाने में मदद मिल सकती है.

3. स्किन- 

जीरा पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफाइंग गुण स्किन को विषाक्त पदार्थों से बचाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार है. 

4. इम्यूनिटी- 

जीरे में आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करने, सूजन से लड़ने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeera Water Drinking Benefits 15 Days, Jeera Pani Pine Ke Fayde, Which Disease Is Cured By Drinking Cumin Seeds Water, Cumin Seeds Water Benefits, Cumin Seeds Water Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com