- चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आ गया है.
- कई भक्त व्रत का पालन करते हैं और हल्का सात्त्विक भोजन करते हैं.
- भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए विशेष सात्विक व्रत थाली पेश कर रहा है.
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आ गया है. यह 2 अप्रैल, 2022 को शुरू हुआ और 11 अप्रैल, 2022 को दशमी के साथ समाप्त होगा. इस समय के दौरान, कई भक्त व्रत का पालन करते हैं और हल्का सात्त्विक भोजन करते हैं. भारत में त्योहार के महत्व को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए विशेष सात्विक व्रत थाली पेश कर रहा है. इस विशेष थाली में प्याज और लहसुन नहीं होता है और इसे सेंधा नमक के साथ तैयार किया जाता है. रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर घोषणा की और हिंदी में लिखा, "आपको शुद्ध और सात्विक भोजन ऑन-बोर्ड मिलेगा". यहां देखें ट्वीट:
इस वायरल वीडियो में देखें कैसे तैयार होता है आपकी पसंदीदा मिठाई का स्वाद बढ़ाने वाला गुलाब जल
यात्रा के दौरान मिल रहा शुद्ध और सात्विक आहार!
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) April 3, 2022
नवरात्रि के शुभ अवसर पर व्रत रखने वाले यात्री 1323 पर कॉल करके या https://t.co/4cmuCcdUVW पर शुद्ध और सात्विक आहार ऑर्डर कर सकते हैं।
“Food on Track” ऐप के जरिए भी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। pic.twitter.com/HXcgD0VfWl
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
ट्वीट में यह भी उल्लेख किया गया है कि यात्री 1323 नंबर पर या ecatering.irctc.co.in पर कॉल करके खाना ऑर्डर करने के लिए कह सकते हैं. इसके अलावा, यात्री "फूड ऑन ट्रैक" मोबाइल ऐप के जरिए भी इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं. भुगतान आपकी पसंद के अनुसार ऑनलाइन माध्यमों और पे-ऑन-डिलीवरी के माध्यम से किया जा सकता है.
आईआरसीटीसी ने अपने ब्लॉग पर आगे बताया, "आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग सुनिश्चित करता है कि आप अपने गंतव्य तक ट्रेन यात्रा में अपने नवरात्रि व्रत स्पेशल फूड से न चूकें. अपने ऑथेंटिक पार्टनर रेस्टोरेंट के साथ, अब आपके पास नवरात्रि फूड ऑनलाइन की आसानी है. ट्रेन यात्रा पर कभी भी और कहीं भी."
यहां कुछ फूड आइट्मस हैं जो आईआरसीटीसी विशेष व्रत थाली में दे रहा है:
Chaitra Navratri 2022: इस बार नवरात्रि में ट्राई करें यह स्वादिष्ट खजूर की खीर- Video Inside
ऐपेटाइज़र/स्टार्टर्स में साबूदाना टिक्का और आलू चाप शामिल हैं.
मेन कोर्स में पराठों के साथ पनीर मखमली, दही के साथ साबूदाना खिचड़ी शामिल है.
मिठाई में साबूदाना खीर शामिल है.
ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है, "आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग ऑथेंटिक और पौष्टिक नवरात्रि व्रत भोजन की गारंटी देता है."
हैप्पी नवरात्रि 2022, सभी को!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं