फेमस शेफ कुणाल एक अलग अंदाज में मिर्च का अचार बनाना सिखा रहे हैं.
- चटपटा खाने के शौकीन लोगों को हरी मिर्च का अचार बेहद पसंद आता है.
- फेमस शेफ कुणाल एक अलग अंदाज में मिर्च का अचार बनाना सिखा रहे हैं.
- आइए जानते हैं इस नए मिर्च की अचार की रेसिपी के बारे में.
Mirchi Pickle Recipe: जो लोग स्पाइसी और चटपटा खाने के शौकीन हैं उन्हें हरी मिर्च का अचार बेहद पसंद आता है. चाहे फिर दोपहर में दाल-चावल हों या फिर नाश्ते में पराठा, बस इस एक अचार से खाने में जान भर जाती है. मिर्च का अचार अगर लहसुन और अदरक डालकर बनाएं तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. फेमस शेफ कुणाल एक अलग अंदाज में मिर्च का अचार बनाना सिखा रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अचार बनाने की रेसिपी शेयर की है, साथ ही इससे जुड़ा वीडियो भी साझा किया है. इस मिर्च के अचार में उन्होंने अदरक, लहसुन और मेथी दाने का भी इस्तेमाल किया है. हम आपको शेफ कुणाल की स्पेशल मिर्ची की अचार की पूरी रेसिपी यहां बता रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिर्ची का अचार के लिए सामग्री
- सरसों का तेल - 1 कप
- हींग - एक छोटा चम्मच
- मेथी दाना (मेथी) - 1 बड़ा चम्मच
- सरसों के दाने - 2 बड़े चम्मच
- जीरा - 1 बड़ा चम्मच
- सौंफ - 1 बड़ा चम्मच
- लहसुन की कलियां - 20
- अदरक के टुकड़े
- हल्दी - 2 चम्मच
- हरी मिर्च – 3 कप
- सिरका - 5 बड़े चम्मच

मिर्ची का अचार बनाने की विधि
- सबसे पहले हरी मिर्च को टुकड़ों में काट लें. अब एक पैन गरम करें और उसमें सरसों का तेल डालें. इसके बाद हींग और मेथी दाना डालें और 15 सेकंड के लिए भूनें. इसके बाद राई, जीरा और सौंफ डालें और लगभग 30 सेकंड के लिए भूनें.
- इसके बाद साबुत लहसुन की कलियां और अदरक के स्लाइस डालें और एक और मिनट के लिए पकाएं.
- आंच बंद कर दें और हल्दी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च इसमें ऐड करें.
- इसके बाद नमक और सिरका डालें. अब मिर्ची का अचार रेडी है. इसके ठंडा होने का इंतजार करें.
- साफ कांच के जार में इसे ट्रांसफर करके रख दें.
Periods में यौन संबंध ठीक या गलत... एक्सपर्ट से जानें
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chef Kunal, Mirchi Ka Achaar Recipe, शेफ कुणाल की मिर्च की अचार रेसिपी, Mirchi Pickle Recipe In Hindi, Green Chilli Pickle Recipe, How To Make Chilli Pickle
