Indian Cooking Tips: क्या आप भी घर पर मिनी पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं या लंच और डिनर में कुछ अलग बनाने की सोच रहे हैं तो आप मेन्यू और कुछ एड करो चाहे न करों लेकिन रायता को शामिल करना नहीं भूलते. जीरा और बूंदी का रायता तो आपने कई बार चखा होगा लेकिन क्या आपने फलों और सब्जियों का रायता चखा है नहीं न! तो हम लाए हैं आपके लिए रायता के अलग-अलग प्रकार जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. चाहे लंच हो या डिनर कुछ लोग खासतौर पर खाने में रायता को शामिल करते हैं. पुलाव हो या कबाब और चाहे खिचड़ी, रायते का साथ हमेशा स्वाद बढ़ाता है. स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी रायते के कई फायदे हैं. जब भी रायता बनाने की बात आती है, तो बूंदी, धुंगार (स्मोक्ड) रायता, लौकी का रायता जैसे कुछ विकल्प ही सामने आते हैं अगर आप भी रोज एक तरह का रायता चखकर बोर हो चुके हैं तो हम लाए हैं आपके लिए तीन खास तरह के रायते जो न सिर्फ आपके खाने में वैरायटी लाएंगे बल्कि आपके स्वाद में भी इजाफा कर सकते हैं. इन रायतों में आप अनार, अनानास और भिंडी के रायते का जायका ट्राई कर सकते हैं..
Corn Pulao Recipe: घर पर इस आसान तरीके से बनाएं कॉर्न पुलाव
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
घर पर आसानी से बनाएं ये 3 तरह के रायते | Make These 3 Types Of Raita Easily At Home
1. लीजिए अनानास के रायते का जायका
अगर आप खाने को स्पेशियल बनाने के लिए रायता ढूंढ रहे हैं तो अनानास का यह रायता आपकी पहली पसंद हो सकता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद किसी का भी दिल जीतसकता है. इस रायते को बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में फेटा हुआ दही डाले, उसमें चीनी, नमक, जीरा पाउडर, काला नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें बारीक कटा अनानास और अनार के दाने मिलाएं. इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. आप इसमें एक्ट्रा फ्लेवर के लिए अनार के दाने भी डाल सकते हैं.
Weight Loss: 5 ऐसे तरीके जिनसे सब्जियों से भी बनेगा यमी लंच
2. कभी खाया है अनार का रायता
अनार का आपने जूस पिया होगा, अनार के दाने खाए होंगे. अमूमन कस्टर्ड में आप अनार को मिक्स करके खाते होंगे, लेकिन रायते के साथ भी इसका कांबिनेशन लाजवाब हो सकता है. इस रायते के जायके को एक बार चखने के बाद शायद ही आप इसका स्वाद भूल पाएंगे. अगली बार जब भी कोई पार्टी हो तो इसे जरूर ट्राई करें. इस रायते को बनाना काफी आसान है.
जानिए खीरा खाने के बाद क्यों नहीं पीना चाहिए पानी
3. ट्राई करें भिंडी का रायता
भिंडी न सिर्फ आपकी पसंदीदा सब्जी हो सकती है बल्कि इससे बना रायता भी आपका दिल जीत सकता है. यह रायता घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. अगर आप घर पर मिनी पार्टी करने की सोच रहे है तो रायता न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाएगा बल्कि आपको तरीफें भी दिला सकता है. इस रायते को बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को तेल में फ्राई करें, इसे मसालों के साथ दही में डालें. फ्राइड भिंडी से रायते में क्रंची फ्लेवर ला सकती हैं. भिंडी के अलावा भुने जीरे, मिर्च और काली मिर्च से रायते का जायका और बढ़ जाएगा.
और खबरों के लिए क्लिक करें
Raita For Weight Loss: ये 3 रायते कम करेंगे वजन और डाइटिंग भी बनेगी जायकेदार...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं