Black Pepper Benefits Hindi: काली मिर्च किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला (Indian Spice) जिसे कई व्यंजन में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. काली मिर्च स्वाद को बढ़ाने ही नहीं सेहत के लिए भी काफी गुणकारी मानी जाती है. काली मिर्च में एंटी-माइक्रोबियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो काली मिर्च को डाइट में शामिल कर सकते हैं. काली मिर्च में मौजूद गुण शरीर को इंफेक्शन से बचाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी के लिए आप काली मिर्च से बनी चाय का काढ़े का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं काली मिर्च से होने वाले लाभ.
काली मिर्च के फायदे- (Kali Mirch Khane Ke Fayde)
1. वजन घटाने-
अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो काली मिर्च आपकी मदद कर सकती है. काली मिर्च में पाइपरिन और एंटीओबेसिटी प्रभाव होते हैं, जो वेट लॉस करने में मदद कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- गर्मियों में बनाना चाहते हैं लाइट और हेल्दी नाश्ता तो इन 5 रेसिपीज को जरूर करें ट्राई

Photo Credit: iStock
2. इंफेक्शन-
काली मिर्च में मौजूद बैक्टीरियल गुण इंफेक्शन से बचाने में मददगार हैं. इसे आप अपने खाने में और सलाद में डालकर खा सकते हैं.
3. आर्थराइटिस-
आर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद है काली मिर्च का सेवन. काली मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीआर्थराइटिस प्रभाव पाया जाता है.
4. पाचन के लिए-
पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आप काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं. काली मिर्च में पाइपरिन होता है, जो पाचन क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
5. इम्यूनिटी-
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप काली मिर्च से बने काढ़े का सेवन कर सकते हैं. काली मिर्च से बनी चाय का भी सेवन कर सकते हैं.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं