बिना किसी केमिकल के घर पर बनाएं बाजार जैसी मैंगो फ्रूटी
NDTV
मीठा और रसीला आम हर किसी का फेवरेट होता है. खासकर बच्चे तो गर्मियों का इंतजार आम खाने के लिए ही करते हैं. जब आम का मौसम नहीं होता तो लोग मैंगो फ्रूटी जैसा ड्रिंक पी कर आम की कमी को पूरा करते हैं. हालांकि बाजार में मिलने वाली मैंगो फ्लेवर्ड ड्रिंक्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इन्हें रेगुलर या ज्यादा मात्रा में पीना पाचन को बिगाड़ सकता है. ऐसे में अगर आपका बच्चा भी हर दिन बाजार वाले मैंगो ड्रिंक पीने की जिद करता है तो आप उसे घर पर ही मैंगो फ्रूटी बना कर पिला सकते हैं. आइए घर पर एकदम बाजार जैसे मैंगो ड्रिंक बनाने का तरीका जानते हैं.
घर में बिना कैमिकल बनाएं मैंगो फ्रूटी | Chemical Free Mango Frooti At Home
सामग्री
- 3 से 4 अल्फोंसो आम
- 300 ग्राम चीनी
- जरूरत के अनुसार पानी
बनाने का तरीका
- आमों का छिलका उतार लें और गूदे को छोटे टुकड़ों में काट लें और गुठलियां हटा दें. एक गहरे बर्तन में कटे हुए आम और 2 गिलास पानी डालें. अच्छी तरह मिलाएं, ढक्कन से ढक दें और मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक या आम के नरम होने तक पकाएं.
- इसका दूसरा तरीका ये है कि आप कटे हुए आमों को प्रेशर कुकर में 1 गिलास पानी के साथ डालें.
- ढक्कन बंद करें और 2-3 सीटी आने तक पकाएं. जब आम नरम हो जाएं, तो चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- फिर से ढक्कन से ढक दें और चीनी के घुलने तक 2 मिनट तक पकाएं.
- ढक्कन खोलें. आंच बंद करें और इसे छान लें. आम वाला पानी फेंकें नहीं, उसे अलग रख दें. पके हुए आमों को पीसने से पहले थोड़ा ठंडा होने दें.
- एक ग्राइंडर लें, उसमें पके हुए आम डालें और चिकनी प्यूरी बना लें.
- आम के गूदे को आम वाले पानी के साथ मिलाएं.
- आम में बहुत सारे रेशे होते हैं, इसलिए आम का गूदा पाने के लिए इसे दोबारा छान लें.
- गाढ़ापन अपनी पसंद के अनुसार रखने के लिए पानी मिलाएं.
- इसे ठंडा करने के लिए 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें.
- अब मैंगो फ्रूटी सर्व करने के लिए तैयार है. बर्फ के टुकड़ों के साथ ठंडा-ठंडा परोसें.
इसे भी पढ़ें: रात को सोने से पहले निपटा लें ये 3 काम, सुबह सिर्फ 15 मिनट में तैयार होगा नाश्ता
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mango Frooti Recipe, Homemade Mango Frooti, Mango Drink Recipes, Summer Drink, Homemade Drinks