कैसे बनाएं अल्लम पचड़ी.
NDTV
क्या आप भी रोज-रोज वही नारियल या टमाटर की चटनी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है. आज हम आपको आंध्र प्रदेश की बेहद पॉपुलर अल्लम पचड़ी (Allam Pachadi) यानी अदरक की खास चटनी की रेसिपी बता रहे हैं. इसका खट्टा-मीठा और तीखा स्वाद आपकी सिंपल इडली और डोसे के स्वाद को बढ़ा देगी. सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे एक बार बनाकर पूरे 1 महीने तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.
कैसे बनाएं अल्लम पचड़ी रेसिपी- (How To Make Allam Pachadi)
सामग्री-
- अदरक- 75 ग्राम मोटा कटा हुआ
- लहसुन की कलियां- 5 से 6
- चना दाल- 1 बड़ा चम्मच
- उड़द दाल- 1 बड़ा चम्मच
- साबुत धनिया- 1 बड़ा चम्मच
- मेथी दाना- ¼ छोटा चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- राई- 1 छोटा चम्मच
- इमली- 1 नींबू के आकार की गेंद जितनी
- तीखी सूखी लाल मिर्च- 2
- कश्मीरी सूखी लाल मिर्च- 3
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- ½ कप
- गुड़- 1 बड़ा चम्मच (
- कुकिंग ऑयल- जरूरत के अनुसार
- तड़के के लिए-
- कुकिंग ऑयल- जरूरत के अनुसार
- राई- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च- 2
- हींग- ½ छोटा चम्मच
- कढ़ी पत्ता- 7 से 8

कैसे बनाएं अदरक की चटनी. (Image @mayurspantry)
विधि-
- सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा कुकिंग ऑयल गर्म करें. अब इसमें 75 ग्राम कटा हुआ अदरक डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें.
- इसके बाद इसमें 5-6 लहसुन की कलियां डालें और फिर से 2 मिनट तक भून लें. भुने हुए अदरक-लहसुन को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख दें.
- उसी पैन में फिर से थोड़ा सा तेल डालें. अब इसमें 1 चम्मच चना दाल, 1 चम्मच उड़द दाल, 1 चम्मच साबुत धनिया, ¼ चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच राई डालें.
- इसके साथ ही नींबू के आकार की इमली, 2 तीखी सूखी लाल मिर्च और 3 कश्मीरी लाल मिर्च डालें.
- इन सभी चीजों को धीमी आंच पर 2 मिनट तक अच्छे से भून लें. भूनने के बाद गैस बंद कर दें और मसालों को ठंडा होने दें.
- जब मसाले पूरी तरह ठंडे हो जाएं, तो उन्हें एक मिक्सर ग्राइंडर के जार में डालें और सूखा ही दरदरा पीस लें.
- अब इसी जार में पहले से भूनकर रखा हुआ अदरक-लहसुन, स्वादानुसार नमक और ½ कप पानी डालें. मिक्सी चलाकर इसका एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.
- अब पैन में फिर से तेल गर्म करें. तड़के के लिए इसमें 1 चम्मच राई, 1 चम्मच जीरा, 2 सूखी लाल मिर्च, ½ चम्मच हींग और 7-8 कढ़ी पत्ता डालकर चटकाएं.
- तड़का तैयार होते ही इसमें मिक्सी में पिसा हुआ पेस्ट डाल दें और 1 मिनट तक पकाएं.
- आखिर में इसमें 1 बड़ा चम्मच गुड़ डालें और अच्छी तरह मिला लें. बस, आपकी खट्टी-मीठी और तीखी आंध्र स्टाइल अल्लम पचड़ी तैयार है.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, बिहारी स्टाइल सरसों वाली सहजन-आलू की सब्जी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Allam Pachadi Recipe, Andhra Style Chutney, Andhra Style Recipes, Chutney Recipe