विज्ञापन

सिर्फ पीला रंग देखकर बाजार से खरीद लेते हैं केले, 99 % लोग करते हैं ये गलती, इस तरह चुनें सही केला

How To Choose Correct Banana: केला खरीदते समय ज्यादातर लोग केले का पीला रंग देखकर सीधे केला खरीद लेते हैं. पर पीला केला ही हमेशा सबसे अच्छा हो ये जरूरी नहीं. यहां हम आपको बता रहे हैं खाने के लिए सही केला कैसे चुनें.

सिर्फ पीला रंग देखकर बाजार से खरीद लेते हैं केले, 99 % लोग करते हैं ये गलती, इस तरह चुनें सही केला
How To Choose Correct Banana For Eating: बाजार से केले खरीदते समय 90% लोग करते हैं ये गलती, ऐसे चुनें सही केला
Pexels

How To Choose Correct Banana For Eating: केला भारत में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ऊर्जा, फाइबर (Fiber) और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत भी माना जाता है. आमतौर पर बाजार में केला खरीदते समय लोग उसका रंग देखकर फैसला लेते हैं और मान लेते हैं कि चमकदार पीला केला ही सबसे अच्छा होता है. लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, केले का रंग ही उसकी खूबी और पोषण का एकमात्र पैमाना नहीं है. कई बार अलग-अलग रंग के केले शरीर को अलग-अलग फायदे पहुंचा सकते हैं.

केले का रंग क्या बताता है?

केले के पकने के साथ उसका रंग बदलता है. कच्चा केला हरा होता है, फिर धीरे-धीरे पीला और बाद में उस पर भूरे या काले धब्बे आने लगते हैं. हर अवस्था में केले का पोषण और स्वाद थोड़ा अलग हो सकता है.

हरा केला किसके लिए फायदेमंद?

हरे केले में रेजिस्टेंट स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है. यह पाचन को धीमा करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है. इसे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए भी बेहतर माना जाता है.

पीला केला क्यों है सबका फवरेट?

पीले रंग का केला पूरी तरह पका हुआ माना जाता है. इसमें प्राकृतिक मिठास अधिक होती है और यह आसानी से पच जाता है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Generated Image

धब्बेदार केले को न करें नजरअंदाज

कई लोग केले पर भूरे धब्बे देखकर उसे खराब समझ लेते हैं. जबकि ऐसे केले अधिक पके होते हैं और इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा हो सकती है. स्मूदी, शेक और बेकिंग जैसी रेसिपी में इनका इस्तेमाल खूब किया जाता है.

केला खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान-

  • केले का छिलका बहुत ज्यादा फटा हुआ न हो.
  • सड़े हुए या बदबू वाले केले न खरीदें.
  • जरूरत के हिसाब से अलग-अलग स्तर पर पके केले चुनें.
  • अगर कुछ दिन बाद खाना है तो हल्के हरे केले खरीद सकते हैं.
  • तुरंत खाने के लिए पीले और ताजे केले बेहतर रहते हैं.

कौन सा केला चुनना चाहिए?

यह पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. अगर आप कम मीठा और ज्यादा फाइबर वाला विकल्प चाहते हैं तो हरा केला चुन सकते हैं. वहीं तुरंत खाने और मीठे स्वाद के लिए पीला केला अच्छा माना जाता है. इसलिए अगली बार बाजार जाएं तो सिर्फ पीले रंग को देखकर फैसला न करें.

यह भी पढ़ें- Summer Vegetables: तेज धूप और लू से बचना है? डाइट में शामिल करें ये 7 पौष्टिक सब्जियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana Health Benefits Hindi, How To Choose Correct Banana For Eating, Bazaar Se Khane Ke Liye Sahi Kela Kaise Chunein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com