- मुंह से बदबू आने की समस्या हमारे आत्मविश्वास को कम करती है.
- सौंफ में एंटीबैक्टीरिया तत्व पाए जाते हैं
- नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
Home Remedies: मुंह की बदबू एक ऐसी समस्या है, जो ना केवल हमारे आत्मविश्वास को कम करती है. बल्कि जिन लोगों को मुंह से बदबू आती है, वो दूसरों के सामने बात करने में भी शर्मिदंगी महसूस करते हैं. मुंह से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे- धूम्रपान, मुंह का सूखापन, मसूड़ों की बीमारी, साइनस आदि. हालांकि मुंह की बदबू का प्राथमिक कारण बैक्टीरिया होते हैं, जो दांतों के बीच पैदा होते हैं. इसलिए जरूरी है कि नियमित रूप से दांत साफ (ब्रश) करें और जीभ को भी साफ रखें. वैसे कहा जाता है कि पानी कम पीने की वजह से भी मुंह की बदबू की समस्या पैदा हो जाती है. इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है. मुंह से बदबू आने की समस्या पर अगर समय पर ध्यान ना दिया जाए तो ये समस्या बढ़ती ही जाती है. जो पायरिया का कारण भी बन सकती है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी, कि इस गंभीर समस्या को हम कुछ घरेलू नुस्खो की मदद से कम कर सकते हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं. मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में.
मुंह की बदबू को दूर करने में कारगर हैं ये घरेलू नुस्खेः
1. दालचीनीः
दालचीनी को मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन दालचीनी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. दालचीनी में सिन्नमिक एल्डिहाइड नामक एक तत्व होता है. जो मुंह की बदबू को दूर करने में मदद कर सकता है. मुंह की बदबू को दूर करने के लिए आप दालचीनी की चाय या दालचीनी पाउडर के पानी से कुल्ला करें. ये स्वास्थ्य के साथ-साथ मुंह की बदबू को दूर करने के लिए भी लाभदायक मानी जाती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

दालचीनी में सिन्नमिक एल्डिहाइड नामक एक तत्व होता है.
2. सौंफः
सौंफ में एंटीबैक्टीरिया तत्व पाए जाते हैं जो मुंह की बदबू को दूर करने में मदद कर सकते है. सौंफ को माउथ फ्रेशनर की तरह उपयोग किया जाता है, आप सौंफ की चाय बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं या दिन में 3-4 बार सौंफ का सेवन करें. ये मुंह की बदबू दूर करने में मददगार हो सकती है.
3. नींबूः
नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. नींबू एक खट्टा फल है जो शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है. लेकिन शायद आपको जाकर हैरानी होगी की नींबू का इस्तेमाल मुंह की बदबू को दूर करने के लिए भी किया जाता है. नींबू के रस को पानी में मिलाकर उस पानी से दिन में 3-4 बार कुल्ला करें इससे मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है.
4. लौंगः
लौंग को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है. लौंग का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ औषधी के रूप में भी किया जाता है. लौंग या लौंग के तेल का इस्तेमाल मुंह की बदबू को दूर करने के लिए किया जाता है. क्योंकि लौंग मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने का काम कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Diabetes Diet: करेले और पालक से बना यह जूस ब्लड शुगर के लेवल को मैनज करने में मिल सकती है मदद
Eid Milad-Un-Nabi 2020: जानें कब है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, इस दिन बनाएं ये खास रेसिपी
Valmiki Jayanti 2020: कब है महर्षि वाल्मीकि जयंती, तिथि और महत्व, इस दिन बनाएं ये स्पेशल रेसिपी
Benefits Of Munakka: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है मुनक्के का सेवन, जानें ये 5 शानदार लाभ
Fast Weight Loss Foods: तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 5 लो कैलोरी फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं