- झींगा प्रोटीन की पूर्ति करने में मदद कर सकता है.
- मूंगफली को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- मूंगफली में कैलोरी भी हाई होती है.
Healthy Sources of Protein: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्वों में से एक माना जाता है. प्रोटीन की कमी के चलते शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. प्रोटीन (Healthy Sources of Protein) की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कई चीजें शामिल कर सकते हैं. कुछ लोग प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए प्रोटीन (Sources of Protein) पाउडर का सहारा लेते हैं. लेकिन इन सबके बिना भी आप प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं. अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि कैसे, प्रोटीन (Sources Of High-Protein) की कमी को दूर करें और किन चीजों का सेवन ज्यादा बेहतर हो सकता है. तो हम आपको यहां कुछ प्रोटीन रिच फ़ूड यानी प्रोटीन से भरपूर डाइट बता रहे हैं. जिनसे न सिर्फ प्रोटीन की कमी बल्कि शरीर को भी हेल्दी रखा जा सकता है.
इन चीजों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है प्रोटीनः
1. कद्दू के बीजः
कद्दू के बीज को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. 28 ग्राम कद्दू के बीज में 5 ग्राम प्रोटीन होता है. इतना ही नहीं इसमें आयरन, मैग्नीशियम, जस्ता जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं. इसे आप ड्राई फ्रूट्स, सलाद के साथ खा सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

प्रोटीन की कमी के चलते शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. Photo Credit: iStock
2. टोफूः
प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए तोफू एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह मुलायम होता है. जिसका इस्तेमाल कई तरीके से डाइट में किया जा सकता है. इसे मैश करके इस्तेमाल कर सकते हैं.
3. मूंगफलीः
सर्दियों के मौसम में मूंगफली स्वाद में लाजवाब लगती हैं. 28 ग्राम मूंगफली में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन जबकि 159 कैलोरी भी मौजूद होती है. अगर आपको इनटेक कैलोरी की चिंता नहीं है तो ये प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हो सकती है.
4. झींगाः
झींगा में प्रोटीन डी, बी12, आयरन, फॉस्फोरस, और यहां तक की एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं. प्रति 100 ग्राम झींगा में लगभग 20 फीसदी तक प्रोटीन होता है., आपके शरीर में प्रोटीन की पूर्ति करने में मदद कर सकता है.
Prostate Cancer Early Symptoms: एक्सपर्ट से जानें प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Vegetarian Recipes: लंच या डिनर किसी भी समय के लिए परफेक्ट हैं ये इंडियन वेज रेसिपीज
Dahi Sandwich: क्विक और टेस्टी नाश्ते की है तलाश तो ट्राई करें दही सैंडविच
Adrak Achar: इन चार चीजों से घर पर झटपट बनाएं अदरक का अचार
Saffron For Skin: मुंहासे, डार्क सर्कल और सूजन को दूर करने में मददगार है केसर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं