सेब की कैंडी कैसे बनाएं?
NDTV
ताजा सेब और चटपटे मसालों का यह स्वाद एक बार जिसने चख लिया, वह बाजार की डिब्बा-बंद टॉफी हमेशा के लिए भूल जाएगा. अक्सर हम अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं, लेकिन जब कुछ मीठा या मजेदार खाने का मन होता है, तो समझ नहीं आता कि क्या खाया जाए. ऐसे में घर पर तैयार की गई एप्पल कैंडीज एक बेहतरीन और सेहतमंद विकल्प साबित होती हैं. इन कैंडीज की खास बात यह है कि सेब में कुदरती मिठास तो होती ही हैसाथ ही यह विटामिन सी और फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स भी है, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती हैं.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- सेब (2)
- चीनी (½ कप)
- कॉर्नफ्लोर (¼ कप)
- देशी घी (1 बड़ा चम्मच)
- काला नमक (½ छोटा चम्मच)
- चाट मसाला (½ छोटा चम्मच)
- काली मिर्च पाउडर (¼ छोटा चम्मच)
- लाल फ़ूड कलर (एक चुटकी ऑप्शनल)
- पानी (¼ कप)
बनाने का सही तरीका:
- सेब को बिना छीले स्लाइस में काटें और कुछ मिनट के लिए भाप में पकाकर नरम कर लें.
- ठंडे किए हुए सेब को मिक्सी में पीसकर महीन प्यूरी तैयार कर लें.
- ¼ कप कॉर्नफ्लोर में थोड़ा सा पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें.
- कढ़ाई में सेब की प्यूरी और चीनी डालकर पकाएं.
- फिर कॉर्नफ्लोर का घोल, काला नमक, चाट मसाला, काली मिर्च और एक चुटकी लाल रंग मिलाएं.
- अब1 चम्मच घी डालकर तब तक पकाएं जब तक मिश्रण कढ़ाई न छोड़ने लगे.
- घी लगी प्लेट पर मिश्रण फैलाएं, 1 घंटे के लिए सेट होने रखें, और फिर चौकोर टुकड़ों में काटकर फ्रिज में 6 हफ्तों तक स्टोर करें.
इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, दिल से लेकर स्टैमिना तक को करता है मजबूत, जानें कैसे खाएं
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फॉलो करे:
Apple Recipes, Candy, Healthy Recipe, Food, Recipe Video