Bathua Benefits In Winter: हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में पेट को अग्नि कहा जाता है. अग्नि मजबूत और संतुलित होने पर डाइजेशन बेहतर रहता है. इसी अग्नि का सर्दियों में खास ख्याल रखता है बथुआ. करामाती पत्तेदार सब्जी की श्रेणी में आता है. चने, मेथी, पालक के साथ बथुआ भी कई बीमारियों के इलाज में सहायक होता है. सर्दियों में इस साग की डिमांड बढ़ जाती है. बढ़े भी क्यों न गुणों का खजाना जो है! खासियत ये कि जैसे चाहें इसे वैसे अपने खान-पान में शामिल करें. रायता बनाएं, पराठे या फिर पसंदीदा दाल में डालकर खाएं.
बथुआ की न्यूट्रिशन वेल्यू | बथुआ में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं | What is bathua?
न्यूट्रिशनिस्ट अंशी राज महाजन कहती हैं जान कर हैरान रह जाएंगे कि इसके 100 ग्राम साग में 4 ग्राम प्रोटीन, 7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.8 ग्राम फैट होता है. विटामिन, खनिज, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट,ओमेगा-3 फैटी एसिड और पानी मौजूद होता है जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बथुआ खाने के फायदे | Bathua Khane Ke Fayde
- सर्दियों में खाली पेट न रहने की सलाह आयुर्वेद देता है. अक्सर देखा जाता है कि लोग ठंड में खूब खाते हैं और फिर शिकायत भी करते हैं कि वजन बढ़ गया. तो बथुआ इस चिंता से मुक्ति दिलाता है. फाइबर वजन घटाने में मदद करता है. पेट को भरता है और ज्यादा खाने की इच्छा को भी कंट्रोल करता है. इसका सर्दी में सेवन करने से वजन नियंत्रित रहता है.
- फाइबर से भरपूर होता है जो आंतों में जमा गंदगी भी साफ होती है. पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो बॉडी को हाइड्रेट और पाचन को भी दुरुस्त रखता है. भरपूर फाइबर और पानी कब्ज, पेट फूलने और अन्य पाचन से जुड़ी परेशानियां को दूर करता है.
- न्यूट्रिशनिस्ट महाजन कहती हैं गुणों का खजाना यूं ही नहीं कहते इन गुणों से भरपूर पत्तेदार साग में कैल्शियम और फास्फोरस भी प्रचुर होता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. इसका सेवन करने से हड्डियों में और जोड़ों में दर्द से मुक्ति मिलती है. लिवर की सेहत का भी ख्याल रखता है और अगर रोज इसका 100 एमएल जूस पिया जाए तो लिवर हेल्दी और अगर एक महीने तक लगातार सेवन किया तो हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है.
- गुणों की खान है बथुआ. कई लोग तो इसे सागों का राजा भी कहते हैं. राजा जो अपनी प्रजा का खास ख्याल रखता है. उसकी तकलीफ को कम करने का काम करता है.
Yoga For Concentration: बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने वाले 5 बेहतरीन योग | Watch Video
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं