सर्दियों में तिल और गुड़ खाना बहुत फायदेमंद बताया जाता है. अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि तिल और गुड़ के बने लड्डू का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी है. डॉक्टर भी तिल को सर्दियों का सुपरफूड बताते हैं. पहले के समय महिलाएं सर्दियों के दिनों तिल और गुड़ के लड्डू जरूर बनाया करती थीं. बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये बेहद फायदेमंद होता है. आज हम आपको बता रहे हैं कि तिल में ऐसी क्या बात है, जो ठंड के मौसम में इसके महत्व को बढ़ा देता है.
तिल में पोषक तत्व (Nutrients in sesame seed)
तिल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स व प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा 6 शामिल हैं. इसमें विटामिन B6 भी होता है. यह दिल, दिमाग के लिए फायदेमंद है. इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं. पाचन सही रहता है. तिल के बारे में डाइटीशियन कहते हैं कि बहुत कम मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो भी शरीर को ढेर सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गर्म तासीर
सर्दियों में तिल का सेवन इसलिए फायदेमंद बताया गया है क्योंकि तिल की तासीर गर्म होती है. इसके सेवन से ठंड के मौसम में शरीर में गर्माहट बनी रहती है.
Also Read: आपके बच्चे में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो समझ जाएं कि प्यूबर्टी की तरफ बढ़ रहा है आपका लाडला
तिल खाने के फायदे (Health benefits of sesame seed)
सर्दियों के मौसम में प्रतिदिन तिल खाने से शरीर को ये फायदे होते हैं:
- तिल में मैग्नीशियम होता है. इसलिए इसका सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है. इसका सेवन करने से BP कंट्रोल रहता है.
- तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक होता है, इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं.
- जिन लोगों को जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्या है, उन्हें तिल का सेवन करने से इसमें लाभ मिलता है. तिल खाने से जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत मिलती है.
- तिल में फाइबर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है. कब्ज में राहत मिलती है.
- तिल खाने से ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है. इसलिए दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने में यह मददगार है.
- तिल में जिंक होता है. इसलिए दूध के साथ इसके पेस्ट को चेहरे पर लगाने से ब्राइटनेस आती है.
- तिल के तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसलिए इसका तेल स्किन व बालों में लगाया जाता है. ये हेयर फॉल रोकने में मददगार है.
किसे देना चाहिए ध्यान : जिन लोगों को तिल से एलर्जी हो, या तिल खाने के बाद उल्टी, खुजली, ब्रीदिंग प्रॉब्लम, कब्ज आदि समस्या हो जाए तो उन्हें डॉक्टरी सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए.
Yoga For Concentration: बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने वाले 5 बेहतरीन योग | Watch Video
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं