Puran Poli Recipe: होली पर यूं तो लोग एक से बढ़कर कई तरह के पकवान बनाते हैं, जिनमें गुझिया, शक्कर पारा से लेकर के कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं. हर प्रदेश में अपनी तरह से होली मनाई जाती है. इसी तरह हर राज्य में तरह-तरह के मिठाइयां, पकवान भी बनाए जाते हैं, जिनके नाम भर से ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हीं में से एक है पूरन पोली. यूं तो पूरन पोली मुख्य रूप से महाराष्ट्र में बनाई जाती है. अगर आप भी होली पर इस बार कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो अपने मेहमानों का इस बार पूरन पोली से करें मुंह मीठा. इन्हें बनाना बेहद आसान है. आइए जानते हैं पूरन पोली बनाने की रेसिपी.
Instant Papad: होली पर इस तरह बनाएं झटपट पापड़, ट्राई करें ये आसान रेसिपी
पूरन पोली बनाने के लिए सामग्री ( Puran Poli Ingredients):
- आटा - 250 ग्राम
- चने की दाल - 100 ग्राम
- नमक - 1 पिंच
- घी - 4-5 टेबल स्पून
- चीनी - 65 ग्राम
- इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
Holi 2023: देश के अलग-अलग राज्यों में अलग अंदाज में मनाई जाती है होली, बनते हैं ये पारंपरिक पकवान
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
पूरन पोली बनाने की विधि ( Puran Poli Recipe):
- पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को धोकर 5-6 घंटो के लिए भिगोकर रख दें.
- दाल भीग जाने के बाद इसे कुकर में थोड़ा सा पानी डालकर पका लें. 2-3 सीटी में दाल पक जाएगी.
- अब दाल को बाहर निकालें और हल्का ठंडा होने पर उसमें शक्कर और इलायची पाउडर डालकर मिक्सी में अच्छे से पीस लेंगे.
- अब एक कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें पिसी हुई दाल को डालकर एक पिंच नमक डालकर अच्छे से फ्राई कर लें.
- आपकी पूरन पोली की आधी प्रेपरेशन हो गई है.
- अब आटा लें उसमें एक चुटकी नमक डालकर पानी की सहायता से अच्छे से गूंथ लें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां काट लें और उसमें पिसी हुई दाल को भलकर बिल्कुल पतला बेल लें.
- ध्यान रखें कि इसमें आटे की लोई छोटी होती है और दाल की मात्रा ज्यादा होती है.
- अब तवे में घी डालकर उसे गर्म करें और पूरन पोली को डालकर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
- इसे गरमा गरम घी के साथ ही खाएं.
- आपकी पूरन पोली बनकर तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं