- बीन्स में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं
- हरी बीन्स में कैरोटीनॉएड्स नामक तत्व पाया जाता है.
- बींस कब्ज की समस्या में राहत दिलाने का काम करती है.
Green Beans Nutrition: बींस एक ऐसी सब्जी है जिसमें बहुत सारे पोषक (Nutrition) तत्व पाए जाते हैं. हरी सब्जियों( Vegetables) को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. ये तो सभी जानते हैं. लेकिन क्या आपको पता है. कि ये साधारण सी दिखने वाली हरी बींस स्वास्थ्य ( Health) के लिए कितनी लाभदायक है. हरी बींस (Green Beans) को फ्रेंच बीन्स और स्ट्रिंग बीन्स के नाम भी जाना जाता है. इनमें फाइबर, विटामिन, खनिज, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. बींस में एंटीऑक्सिडेंट, कैरोटीनॉयड और फ्लेवोनोइड एंटी इंफ्लामेशन के गुण पाए जाते हैं. ये कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है. बींस को इम्यून सिस्टम, ( Immune systems) हार्ट, और हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए हम आपको बताते है. बींस के फायदों के बारे में.
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बींस खाना जानें ये बेहतरीन फायदेः
1. हड्डियांः
बीन्स हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. हरी बींस में विटामिन ए, और सिलिकॉन पाया जाता है. जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद करता हैं. इसलिए खाने में बींस का इस्तेमाल करना लाभदायक हो सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. इम्यूनिटीः
बीन्स में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करती है. बींस को आप अपनी डाइट में शामिल करके इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं.
बींस को मसल्स बनाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
3. मसल्सः
जिन लोगों को मसल्स बनाने का बहुत क्रेज है. उन्हे अपनी डाइट में बींस को शामिल करना चाहिए. क्योंकि बींस में आयरन के गुण पाए जाते हैं. जो मसल्स को बनाने में मदद कर सकते हैं.
4. आंखोंः
आंखों की रोशनी को बढ़ाने और आंखों को सुरक्षित रखने में बींस मदद करती है. हरी बीन्स में कैरोटीनॉएड्स नामक तत्व पाया जाता है. जो आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है.
5. पाचनः
बींस कब्ज की समस्या में राहत दिलाने का काम करती है. गैस, पाचन और पेट दर्द की समस्या में बींस का सेवन करना काफी लाभदायक माना जाता है. ये पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Protein Rich Foods: प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए इन 5 चीजों का करें सेवन
Benefits Of Clove: हेल्थ के लिए फायदेमंद है लौंग का इस्तेमाल, जानें ये 7 आश्चर्यचकित करने वाले लाभ!
Home Remedies: थायराइड की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं