विज्ञापन

पूजा में मिले नारियल का क्या करें? कैसे इससे घर पर बनाएं ऑर्गेनिक नारियल का तेल, सस्ता भी, अच्छा भी!

अब बाजार से लाया हुआ नहीं, आप घर पर ही आसानी से ऑर्गेनिक नारियल का तेल बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और रेसिपी क्या है?

पूजा में मिले नारियल का क्या करें? कैसे इससे घर पर बनाएं ऑर्गेनिक नारियल का तेल, सस्ता भी, अच्छा भी!
नारियल तेल कैसे बनाते हैं?
NDTV

क्यों बाजार से नारियल तेल खरीदकर लाना, जब आप कम चीजों के साथ आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं. आज के समय में हर चीज में मिलावट आम हो गई है. ऐसे में मार्केट से ली हुई हर चीज असली है, ये पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. हाल ही में डीज‍ि‍टल क्र‍िएटर @Shyamlis Kitchen ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी नारियल तेल बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी शेयर की है. तो फिर देर किस बात की, अब बाहर का नहीं घर के बने नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यहां देखिए वीडियो...

सामग्री:

  • नारियल (2 छोटे)
  • पानी (1 से 1.5 लीटर)

बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले आपको नारियल का छिलका हटाकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है.
  2. अब मिक्सी में इन टुकड़ों को डालकर अच्छे से पीस लें.
  3. पीसे हुए नारियल में पानी डालें और फिर दोबारा कम से कम 1 मिनट तक पीसें.
  4. अब किसी छलनी या सूती कपड़े की मदद से नारियल का सारा दूध निकाल लें.
  5. जब तक सारा पानी न निकल जाए, इस प्रोसेस को बार-बार करें.
  6. जो दूध निकला है उसे कम से कम 24 घंटे के लिए स्टोर करके फ्रिज में रख दें.
  7. 24 घंटे बाद ऊपर मोटी क्रीम जम जाएगी और नीचे पानी अलग हो जाएगा.
  8. ऊपर जमी नारियल की क्रीम को सावधानी से निकाल लें और नीचे बचा पानी अलग कर दें.
  9. क्रीम को कढ़ाई में डालकर मीडियम आंच पर पकाएं. ध्यान रहे, बीच-बीच में चलाते रहें.
  10. धीरे-धीरे पानी सूखने लगेगा और तेल अलग होने लगेगा.
  11. जब तेल अच्छी मात्रा में निकल आए, आंच कम कर दें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
  12. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर छलनी से छानकर तेल अलग कर लें.
  13. पूरी तरह ठंडा होने पर साफ कांच की बोतल में भरकर स्टोर करें और इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें: 2000Rs वाली काजू कतली भी फेल! 1 कप चावल से मिनटों में बनेगी ये टेस्टी बर्फी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nariyal Tel, Coconut Oil Recipe, Homemade Coconut Oil, How To Make Coconut Oil At Home, Nariyal Tel Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com