विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2024

क्या आप जानते हैं लहसुन को गुड़ के साथ खाने से क्या होता है? फायदे जान आज से ही शुरू कर देंगे खाना

Garlic With Jaggery: लहसुन को गुड़ के साथ खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. दरअसल दोनों की तासीर गर्म होती है.

क्या आप जानते हैं लहसुन को गुड़ के साथ खाने से क्या होता है? फायदे जान आज से ही शुरू कर देंगे खाना
Garlic With Jaggery: लहसुन और गुड़ का साथ में सेवन करने के फायदे.

Garlic With Jaggery Eating Health Benefits In Hindi: किचन में मौजूद लहसुन एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की डिशेज में तड़का लगाने और स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लहसुन को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि लहसुन में विटामिन बी1, बी2, बी6, विटामिन सी, और विटामिन के, मैंगनीज़, सेलेनियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फ़ॉस्फ़ोरस, थायमिन, राइबोफ़्लेविन, नियासिन, फ़ोलेट, पैंटोथेनिक एसिड जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लहसुन को गुड़ के साथ खाने से क्या होता है. जी हां आपने सही सुना. लहसुन को गुड़ के साथ खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. दरअसल लहसुन और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है. जिनका सेवन ठंड के मौसम में काफी अच्छा माना जाता है. तो चलिए जानते हैं लहसुन और गुड़ का साथ में सेवन करने के फायदे.

गुड़ और लहसुन का साथ में सेवन करने के फायदे- Benefits of Eating Garlic And Jaggery Together:

1. वजन घटाने-

सुबह खाली पेट लहसुन और गुड़ का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को तेज कर वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- नस-नस में जमी गंदगी को बाहर निकाल फेंकेगा ये ड्रिंक, रोजाना इस समय करें सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

2. इम्यूनिटी-

सर्दियों के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है. जिसके चलते हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप लहसुन और गुड़ का साथ में सेवन कर सकते हैं.

3. कोलेस्ट्रॉल-

लहसुन और गुड़ का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है. अगर आप भी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं.

4. पाचन-

अगर आपको पाचन संबंधी समस्या रहती है तो आप गुड और लहसुन का सेवन कर सकते हैं. सुबह खाली पेट गुड़ और लहसुन खाने से पाचन, अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है.

कैसे बनाएं लेमन गार्लिक पास्ता रेसिपी | How To Make Lemon Garlic Pasta

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garlic Benefits, Jaggery Health, Garlic And Jaggery Eat Together, Garlic And Jaggery Health Benefits, Lahsun Ke Sath Gud Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com