- लहसुन की चाय को खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जा सकता है.
- इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए लहसुन की चाय का करें सेवन
- कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लहसुन की चाय काफी फायदेमंद होती है.
Garlic Tea Health Benefits: लहसुन को खाना पकाने में किसी भी व्यंजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपको बता है कि लहसुन को स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. लहसुन में पाए जाने वाले गुण कई बीमारियों से बचाने में मददगार माने जाते हैं. लहसुन को डाइट में शामिल कर हम कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहते हैं. लहसुन आपके पाचन को बेहतर करने के साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी कारगर माना जाता है. बुजुर्गों के लिए लहसुन काफी फायदेमंद साबित होता है. आयुर्वेद में भी लहसुन के कई फायदे बताए गए हैं. दरअसल आज हम आपको लहसुन नहीं बल्कि लहसुन से बनी चाय के लाभों के बारे में बता रहे हैं. लहसुन की चाय डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट उम्र बढ़ने और कोशिका क्षति से बचा सकते हैं. लहसुन की चाय के सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. तो चलिए हम आपको लहसुन की चाय के फायदों के बारे में बताते हैं.
लहसुन की चाय के फायदेः (Health Benefits Of Drinking Garlic Tea)
1. कोलेस्ट्रॉलः
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लहसुन की चाय काफी फायदेमंद होती है. लहसुन की चाय का सेवन करने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं.

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लहसुन की चाय काफी फायदेमंद होती है. Photo Credit: iStock
2. पाचनः
लहसुन की चाय को खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जा सकता है. ये सिर्फ मेटाबॉलिज्म ही नहीं बल्कि पाचन को भी बेहतर रखने में मददगार मानी जाती है. लहसुन की चाय के सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है.
3. ब्लड शुगरः
लहसुन की चाय का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. लहसुन टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है.
4. वजन घटानेः
लहसुन की चाय आपके शरीर के सभी हिस्सों से अतिरिक्त फैट को बहाने का काम करती है. अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए लहसुन की चाय फायदेमंद हो सकती है.
5. इम्यूनिटीः
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए लहसुन की चाय का करें सेवन, लहसुन ऐंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुणों के साथ पैक किया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Tulsi For Health: तनाव और वज़न को कम करने में बेहद असरदार है तुलसी, जानें ये शानदार लाभ!
Chilli Chicken Recipe: सिर्फ 2 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिली चिकन रेसिपी, यहां देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं