Lehsun Ki Chai Ke Fayde: किचन में मौजूद लहसुन एक ऐसा हर्ब है जिसे न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए बल्कि शरीर को कई लाभ पहुंचाने के लिए जाना जाता है. लहसुन का उपयोग दुनिया भर के कई व्यंजनों में किया जाता है. इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. कुछ लोग सुबह खाली फेट कच्ची लहसुन का सेवन करते हैं, तो कुछ इसे तड़के के रूप में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं सुबह लहसुन की चाय पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. लहसुन की चाय का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं, इससे पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को और क्यों करना चाहिए लहसुन की चाय का सेवन.
लहसुन की चाय पीने के फायदे- (Benefits Of Drinking Garlic Tea)
1. इम्यूनिटी-
बदलते मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिससे हम वायरल संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं. इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मददगार है लहसुन की चाय. क्योंकि लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. पाचन-
लहसुन की चाय का सेवन पाचन एंजाइमों को बनाने और मल त्याग को कंट्रोल करके हेल्दी पाचन को प्रोत्साहित कर सकता है.
ये भी पढ़ें- पोषण का खजाना है ये सूखा मेवा, इन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

Photo Credit: iStock
3. वजन घटाने-
लहसुन की चाय वजन घटाने में सहायता कर सकती है क्योंकि, यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और फैट बर्न करने को बढ़ावा देती है.
कैसे बनाएं लहसुन की चाय- (How To Make Garlic Tea)
लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर पीस लें. एक बर्तन में पानी उबाल लें. उबलते पानी में कुचली हुई लहसुन की कलियां डालें और इसे 10-15 मिनट तक उबलने दें. स्वाद के लिए शहद, नींबू या अदरक मिला सकते हैं. बर्तन को आंच से उतार लें और चाय को एक कप या मग में छान लें. सेवन करने से पहले इसे थोड़ा ठंडा होने दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं