Garlic Tea Benefits: आपने ग्रीन टी, कैमोमाइल चाय, केसर चाय और भी कई दूसरे तरीकों की चाय पी होगी, लेकिन क्या आपने कभी लहसुन की चाय के बारे में सुना है? लहसुन की चाय का नाम सुनकर ही अगर आप मुंह बनाने लगे हैं और इमेजिन नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर ये कैसे हो सकता है, तो हम आपको बता दें कि लहसुन टी सबसे हेल्दी ड्रिंक्स में से एक है. जिसका सेवन आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाकर रख सकता है. लहसुन एक पोषण पावरहाउस है जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों से भर देता है. लेकिन अगर आपको लहसुन का सीधा सेवन करना या इसे अपने खाने में शामिल करना पसंद नहीं है, तो आप लहसुन की चाय पी सकते हैं और इससे होने वाले स्वास्थय लाभों का फायदा उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं सुबह लहसुन की चाय पीने के क्या फायदे हैं.
सुबह खाली पेट क्यों पीना चाहिए चिया सीड्स का पानी, फायदे जानने के बाद एक भी दिन नहीं करेंगे मिस
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
1. वेट लॉस
स्वास्थय और स्किन के लिए फायदेमंद होने के साथ ही लहसुन की चाय वजन घटाने में भी मदद कर सकती है. जब आप खाली पेट लहसुन की चाय पीते हैं तो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे आपको भूख कम लगती है जो वेट लॉस करने में मदद करता है.
2. इम्यूनिटी बूस्ट
लहसुन एक एंटीइंफ्लामेंटरी और एंटीऑक्सीडेंट फूज आइटम है जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने के लिए जाना जाता है. लहसुन के एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर में फ्री रेडिक्लस और बैक्टीरिया से शरीर की रक्षा करने और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं.
14 दिनों में तेजी से निकलेंगे नए बाल, झड़ने होंगे बंद, बस सिर में लगा लें इस बीज का पानी और पेस्ट
3. इंफेक्शन
इसके अलावा लहसुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो संक्रमण के खतरे को कम करने में लाभदायी हो सकते हैं. लहसुन में एलिसिन नाम का एक एक्टिव कंपाउंड होता है जिसमें एंटीवायरल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया के खिलाफ प्रभावी होता है.
4. क्लियर स्किन
लहसुन आपकी डाइट में एक एक्टिव एजेंट होने के साथ ही इसके एंटी-वायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन के लिए भी बेहद लाभदायी होते हैं. एलिसिन मुँहासे पैदा करने वाले कीटाणुओं और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है. लहसुन के एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटीऑक्सीडेंट मुँहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारकर स्किन को साफ रखने में मदद कर सकते हैं.
5. हार्ट हेल्थ
लहसुन आपकी आर्टेरीस और ब्लड प्रेशर पर अच्छा प्रभाव डाल सकता है. रेड ब्लड सेल्स लहसुन में मौजूद सल्फर को हाइड्रोजन सल्फाइड गैस में बदल देती हैं जो ब्लड वेसल्स को फैलाती है, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना आसान हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं