बेकिंग की दुनिया में तूफान लाने वाला सबसे लेटेस्ट ट्रेंड 'फ्राइड राइस पेपर फ्लावर्स' सिर्फ सजावट के लिए ही नहीं है. 'फ्राइड राइस पेपर फ्लावर्स' न सिर्फ सजावट के लिए बल्कि मीठे डिशेज को ओम्ब्रे और 3डी इफेक्ट देने में भी इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, राइस पेपर हमेशा से बेकिंग जगत का एक जरूरी हिस्सा रहा है. इसे केक को गार्निश करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. हालांकि, मौजूदा समय में चावल के कागज से जुड़े एक नए चलन ने ऑनलाइन बेकिंग वर्ल्ड पर कब्जा कर लिया है. आप भी वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद खुद को इसे ट्राई करने से नहीं रोक पाएंगे.
इंस्टाग्राम पर फ़ूड व्लॉगर श्रेया जोशी ने शेयर किया वीडियो-
सोशल मीडिया प्लोटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फ़ूड व्लॉगर श्रेया जोशी ने एक वीडियो शेयर किया है, जो बेहद कमाल का है. वीडियो की शुरुआत श्रेया जोशी ने चावल के कागज की डिस्क को फूल के आकार में काटने से की. श्रेया इस राइस पेपर को सनफ्लावर के आकार में काटती है, किनारों का हाफ सर्किल में काटते हुए खूबसूरती से उसकी पंखुड़ी बनाती हैं . उन्होंने दो अलग-अलग आकारों में चावल के कागज के फूल बनाए और फिर दोनों को एक दूसरे पर रखकर सजाया.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
ये भी पढ़ें- वाणी कपूर ने लखनऊ के फेमस फूड के लिए मजे, क्या आप सोच सकते हैं उन्होंने क्या खाया?
बिल्कुल जादू जैसा है फ्राइड राइस पेपर फ्लावर्स आज़माना-
लेयरिंग प्रभाव पैदा करते हुए वह आधार के लिए बड़े आकार का इस्तेमाल करती है. बाद में छोटे आकार को उसके ऊपर रखती है. उन्हें एक-दूसरे के ऊपर रखने के बाद श्रेया ने 3डी फूल बनाने के लिए पीले रंग के पके हुए हल्दी चावल का इस्तेमाल किया. आखिरी और अंतिम चरण के लिए उन्होंने फूल को डीप फ्राई किया. वीडियो क्लिप शेयर करते हुए श्रेया जोशी ने लिखा, “मैंने सबसे लोकप्रिय फ्राइड राइस पेपर फ्लावर आज़माए और वे बिल्कुल जादू हैं. केक सजाने के लिए बिल्कुल सटीक.
लोगों ने श्रेया से पूछा सवाल-
कहने की जरूरत नहीं है कि अनगिनत यूजर्स ने पोस्ट को लाइक किया. कई लोगों ने फूड व्लॉगर से वीडियो में इस्तेमाल की गई सामग्री के बारे में पूछताछ की. एक कमेंट में लिखा था, “सेंटर में पीला रंग का आपने क्या इस्तेमाल किया है.” यूजर को जवाब देते हुए श्रेया जोशी ने लिखा, "पका हुआ हल्दी चावल...आप कोई भी फ्लेवर वाला चावल डाल सकते हैं." इस पर एक अन्य यूजर ने आश्चर्य जताया, "क्या हम अंडे की जर्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं?"
श्रेया जोशी ने यह भी सुझाव दिया कि "फूल को आकार देने की ज़रूरत नहीं है, आप चीरा लगाकर उसे भून भी सकते हैं." एक और यूजर ने लिखा कि अगर उसने यह नहीं बताया होता कि यह क्या है, तो उन्होंने मान लिया होता कि यह असली फूल है. क्या आप इस केक सजावट तकनीक को आजमाएंगे? अब तक इस वीडियो को दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं