Fibre Rich-Food For Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो वर्ल्ड वाइड तेजी से बढ़ रही है कहने को तो ये सिर्फ एक बीमारी है लेकिन यह कई बीमारियों की जड़ है. डायबिटीज होने का एक बड़ा कारण लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान को भी माना गया है. ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अपने खानपान और दिनचर्या में सुधार करें. अगर आप अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो उसके लिए अपने खाने में फाइबर रिच फ़ूड को शामिल करें. हमारी बॉडी में फाइबर का बहुत अहम रोल माना जाता है.
डायबिटीज है तो इन फाइबर रिच फ़ूड का करें सेवनः
1. मेथीः
डायबिटीज कंट्रोल करने में मेथी के बीज और उसकी पत्तियां दोनों ही फायदेमंद हैं. मेथी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर हैं जिसे खाने से डाइजेशन सिस्टम सही हो जाता है. रात को सोने से पहले या सुबह जल्दी मेथी के बीज खाने या मेथी का पानी डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकती है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
Fruits For Diabetes: हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इन फ्रूट्स का करें सेवन

डायबिटीज कंट्रोल करने में मेथी के बीज और उसकी पत्तियां दोनों ही फायदेमंद हैं. Photo Credit: iStock
2. अमरूदः
अमरूद में भी भरपूर फाइबर होता है जो कब्ज़ से लड़ने में आपकी मदद करता है. डायबिटीज के मरीजों को आमतौर पर कब्ज की शिकायत रहती है, ऐसे में अमरूद खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है.
3. अलसीः
वैसे तो कई फाइबर फ्रूट हैं लेकिन अलसी में फाइबर का पूरा का पूरा खजाना है. अलसी कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है. रोज अलसी खाने से दिल की बीमारियां बहुत कम होती हैं और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है. ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन सेंसिटिविटी को अलसी खाने से कंट्रोल किया जा सकता है.
4. दालेंः
दाल हमारे रोजमर्रा के खाने का सबसे इंपॉर्टेंट फूड है. प्रोटीन से भरपूर दालें फाइबर का भी बहुत अच्छा सोर्स हैं. दालों में पाए जाने वाला कार्बोहाइड्रेट का 40 परसेंट फाइबर ही होता है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में आपकी मदद करता है. आप चाहें तो अंकुरित करके स्प्राउट्स की तरह भी दालों को खा सकते हैं.
5. ओट्सः
अगर आपको डायबिटीज है और फाइबर रिच फूड की तलाश कर रहे हैं तो ओट्स पर आकर आप की तलाश खत्म हो जानी चाहिए, क्योंकि ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद है. फाइबर इनटेक के लिए ओट्स बेहतर विकल्प है. ओट्स में घुलने वाला और ना घुलने वाला दोनों तरह का फाइबर होता है. ये नाश्ते के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसके अलावा आप से किसी और मील में भी इसे शामिल कर सकते हैं.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Soya 65: अचानक घर आए गेस्ट्स के लिए सिर्फ 20 मिनट में बनाएं सोया 65
Snacks For Good Sleep: इन पांच चीजों को डाइट में शामिल कर नींद न आने की समस्या को कर सकते हैं दूर
Benefits Of Star Fruit: इम्यूनिटी से लेकर हार्ट तक, स्टार फ्रूट खाने के 7 अद्भुत फायदे
Foods For Breakfast: दिन की शुरूआत करने के लिए बेस्ट हैं ये फूड्स
Benefits Of Hazelnuts: हेजलनट्स को डाइट में शामिल करने के शानदार फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं