विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2025

रोजाना एक ही तरह का खाना खाने के नुकसान, जितना आप सोच सकते हैं उससे कहीं ज्यादा खतरनाक

Side Effects of Eating Same Food Daily: कुछ लोग आदत या स्वाद के कारण हर दिन वही खाना पसंद करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं एक ही तरह का खाना खाने के नुकसान.

रोजाना एक ही तरह का खाना खाने के नुकसान, जितना आप सोच सकते हैं उससे कहीं ज्यादा खतरनाक
Side Effects of Eating Same Food Daily: एक ही तरह का खाना क्यों नहीं खाना चाहिए.

Side Effects of Eating Same Food Daily: रोजाना एक ही तरह का खाना खाने की आदत मॉडर्न लाइफस्टाइल में बहुत आम हो गया है, लेकिन यह जितना आसान और सुविधाजनक लगता है, सेहत पर इसके नुकसान उतने ही ज्यादा और गंभीर हैं कि सोचकर भी हैरानी हो सकती है. आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर समय बचाने के लिए रोजाना एक जैसा खाना खाने लगते हैं. कुछ लोग वजन घटाने के लिए एक ही तरह की डाइट फॉलो करते हैं, तो कुछ लोग आदत या स्वाद के कारण हर दिन वही खाना पसंद करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है और वो भी ऐसे तरीकों से जिनका अंदाजा लगाना मुश्किल है? आइए आसान भाषा में समझते हैं कि रोजाना एक जैसा खाना खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और क्यों हमें अपने खाने में विविधता लानी चाहिए.

ये भी पढ़ें- हार्ट से लेकर त्वचा और पाचन तक नारियल पानी देता अनेक फायदे, जानें क्यों रोज करना चाहिए सेवन

एक जैसा खाना क्यों नुकसानदेह है?

हमारे शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए अलग-अलग पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट आदि की जरूरत होती है. कोई भी एक फूड्स या भोजन इन सभी जरूरतों को पूरा नहीं कर सकता, इसलिए अगर रोजाना एक ही तरह का खाना खाते रहें तो शरीर जरूरी न्यूट्रिशन से वंचित हो सकता है.

1. पोषक तत्वों की कमी और असंतुलन

अगर हर रोज एक ही तरह का भोजन करते हैं, तो शरीर को कुछ पोषक तत्वों की मात्रा जरूरत से ज्यादा मिल जाती है, जबकि कई जरूरी न्यूट्रिशन की भारी कमी पड़ सकती है. उदाहरण के लिए सिर्फ चावल खाने से शरीर को विटामिन B और मिनरल्स नहीं मिलते, सिर्फ दाल खाने से फाइबर की कमी हो सकती है. इसी वजह से शरीर में कमजोरी, थकान, बाल गिरना, स्किन की समस्याएं या इम्यूनिटी घट सकती है.

2. मनोवैज्ञानिक और सामाजिक नुकसान

बार-बार एक ही स्वाद, रंग और बनावट वाला खाना खाने से मन जल्दी ऊब जाता है, फूड क्रेविंग्स बढ़ जाती हैं और व्यक्ति जंक फूड या मीठा खाने की ओर आकर्षित होने लगता है. यह आदत आगे चलकर ईटिंग डिसऑर्डर यानी मानसिक रूप से भोजन का चयन सीमित या प्रभावित कर सकती है.

ये भी पढ़ें- रोज गिलोय का पानी पीने से क्या होगा? फायदे और नुकसान, जानें सेवन करने का सही तरीका

3. वजन घटाने की गति कम होना

अगर वजन कम करने के लिए भी सिर्फ एक तरह का डायट फॉलो करते हैं, तो शरीर जल्दी उसका आदि हो जाता है और परिणाम धीरे-धीरे रुक जाते हैं. रिसर्च बताती है कि जो लोग विविधता वाला डाइट रखते हैं, उनका वजन जल्दी और अच्छे से कंट्रोल में रहता है.

4. आंतों की सेहत और माइक्रोबायोम प्रभावित

एकरस भोजन से आंतों के माइक्रोबायोम की विविधता भी घटती है, जिससे पाचन ताकत कम हो जाती है, कब्ज या अन्य पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं. विविध भोजन इम्यूनिटी को मजबूत और पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है.

क्या करें?

तो बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमेशा कोशिश करें कि भोजन में रंग, स्वाद, बनावट और पोषक तत्त्वों की विविधता शामिल हो. फल, सब्जियां, अनाज, दालें, मेवे, दूध आदि को रोज बदल-बदल कर खाएं.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar Podcast: Stress, Anxiety, Relationship | तनाव कैसे दूर करें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Side Effects Of Eating Same Food Daily, Eating Same Meals Every Day, Repetitive Diet Health Risks, Dangers Of Eating Same Food, Same Food Diet Side Effects, Eating Same Food Every Day Unhealthy, Lack Of Food Variety Health Impact, Nutrition Deficiency From Same Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com