विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: सिर्फ पानी में घोलो और 3 मिनट में बना लो कुरकुरा डोसा, नोट करें आसान रेसिपी

Instant Rice Dosa: अगर आप भी सुबह नाश्ते में कम समय लेने वाला कुछ बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ 3 मिनट में इस हेल्दी डोसा को बना सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: सिर्फ पानी में घोलो और 3 मिनट में बना लो कुरकुरा डोसा, नोट करें आसान रेसिपी
Instant Rice Dosa: कैसे बनाएं झटपट डोसा.

Instant Rice Dosa Recipe: कई बार सुबह-सुबह हम सभी लेट उठते हैं, या हो जाते हैं. ऐसे में समझ नहीं आता कि ऐसा झटपट क्या बनाएं जो समय कम लेने वाला हो और आसानी से बनाया भी जा सके. अगर आप भी ऐसी ही डिश की तलाश कर रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको हेल्दी डोसा की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे महज 3 मिनट में बनाया जा सकता है. भरत किचन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस रेसिपी को शेयर किया है, तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

कैसे बनाएं डोसा- (How To Make Instant Rice Dosa)

बैटर बनाने के लिए-

  • 1 कप चावल का आटा
  • 2+2 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 2-3 बड़े चम्मच कटा हुआ प्याज
  • 2-3 बड़े चम्मच गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • धनिया पत्ती
  • 5-6 करी पत्ते (कटे हुए)
  • 2 बड़े चम्मच सूजी
  • तेल (पकाने के लिए)
Latest and Breaking News on NDTV

चटनी के लिए-

  • 1/4 कप सफेद तिल
  • 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली
  • 2 बड़े चम्मच सूखा नारियल
  • 5-6 लहसुन की कलियां
  • 3 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • पानी (गाढ़ापन आवश्यकतानुसार)
  • तड़का (चटनी में) के लिए
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 सरसों के दाने
  • 1/2 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • करी पत्ते
  • 2 सूखी लाल मिर्च

विधि- 

  1. डोसा को बनाने के लिए सबसे पहले आपको  एक बाउल में एक कप चावल का आटा डालना है.
  2. इसमें धीरे-धीरे करके पानी डालना है. लगभग दो कप पानी लेकिन सारा धीरे-धीरे करके और उसका रीजन ये है ताकि इसमें लम्स बिल्कुल भी ना आए. 
  3. जब एकदम गाढ़ा सा बैटर हो जाए, तो इसको आप अच्छे से फेट लें. इससे जो गुठलियां होगी वो गायब हो जाएंगी. 
  4. अब इसमें जीरा, नमक, काली मिर्च, पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर देना है. 
  5. अब हरी मिर्च, प्याज, गाजर, साथ में फ्रेश कटा हुआ धनिया पत्ता और करी पत्ता डालकर अच्छे से मिला लें. 
  6. पानी डालकर बैटर तैयार करें और 3-4 मिनट के लिए रख दें. 
  7. बैटर में आपने यहां पर दो टेबलस्पून सूजी डालनी है. ये सूजी डाली क्यों है? देखो
  8. सूजी क्या है कि ड्राई स्टार्च है. इसने कोई पानी वानी कुछ नहीं पिया है. और जो
  9. हमारा चावल का आटा है वो वेट स्टार्च है. वो पानी पी चुका है.
  10. अब तवे पे हल्का सा तेल लगाकर रखना. तवा एकदम गरम होना चाहिए पाइपिंग हॉट. और फिर सबसे पहले आप तवे में कोने में बैटर डालना. सेंटर में मत डालना. 
  11. सबसे पहले कोने में बैटर डालना. चारों तरफ डालें और इसके ऊपर थोड़ा सा तेल. 
  12. इसे 3 मिनट तक मीडियम हाई फ्लेम पर ऐसे ही पकने दें.  अपने आप ही ये सूख कर आसानी से निकल जाएगा. 
  13. एकदम कुरकुरा डोसा बनकर तैयार है. 

चटनी कैसे बनाएं- (How To Make Chutney)

  1. चटनी बनाने के लिए एक तड़का पैन लें. तड़के पैन में आप 1/4 कप तक तिल डालना है.
  2. एकदम लो फ्लेम पर आपको यहां पर रोस्ट करना है. क्योंकि तिल हीट से जल सकती है. 
  3. हल्का सा ठंडा कर ले. इसको डायरेक्टली मिक्सी में ट्रांसफर कर देना. इसी मिक्सी में मूंगफली, भुनी हुई मूंगफली है, कोकोनट, पांच से छह लहसुन, तीन हरी मिर्च डालें. बस नमक के साथ यहां पर थोड़ा सा पानी डालना और पहले इसको पीस लें. 
  4. तड़के के लिए बस गरम-गरम तेल में आप जीरा डालना. थोड़े से सरसों, भुरी उड़द की दाल,  बहुत थोड़ी सी कड़ी पत्ता के साथ-साथ सूखी लाल मिर्ची. हल्का सा इसको रोस्ट करना और डायरेक्टली चटनी के ऊपर डाल देना. एकदम यूनिक और सिंपल चटनी बन के तैयार है. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: प्रोटीन और पोषण से भरपूर है मेथी पनीर ज्वार पराठा, नोट करें रेसिपी

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com