Natural Drinks To Reduce Cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है तो कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं. कोलेस्ट्रॉल के बढ़ जाने से हार्ट संबंधी समस्याएं जैसे हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक आदि का खतरा बढ़ सकता है. हार्ट को हेल्दी रखने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन रखने के लिए आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा ड्रिंक का सेवन करें. कुछ घरेलू ड्रिंक्स हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल (High Cholesterol Level) को घटाने में बेहद मददगार हो सकती हैं. इन ड्रिंक्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद हो सकता है. अगर आप भी नेचुरल तरीके से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं यहां उन 4 ड्रिंक्स के बारे में बताया गया है.
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए नेचुरल ड्रिंक्स | Natural Drinks To Control Cholesterol
1) ओट्स ड्रिंक
ओट्स में बीटा ग्लूकन्स पाए जाते हैं जो आपके गट में जेल की तरह एक पदार्थ का निर्माण करते हैं. जिससे कोलेस्ट्रॉल अब्सॉर्प्शन रेट कम हो जाता है. एक स्टडी के मुताबिक ओट्स ड्रिंक्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Yoga Session से एक घंटे पहले खा लें ये Heathy Snacks, जल्दी पचेंगे, मिलेगी भरपूर एनर्जी और फायदे डबल

2) टमाटर ड्रिंक
टमाटर हर घर में इस्तेमाल होने वाली एक आम सब्जी में से एक है. टमाटर के जूस को कोलेस्ट्रॉल में काफी फायदेमंद माना जाता है. टमाटर के जूस में लाइकोपीन नामक यौगिक पाया जाता है, जो लिपिड स्तर में सुधार करके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है.
3) ग्रीन टी
ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में काफी मददगार मानी जाती है. ग्रीन टी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. ग्रीन टी में कैटेचिन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते हैं जो बैड एलडीएल और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं.
Belly Fat को अंदर करने की चाहत कभी नहीं हो पाएगी पूरी, अगर करेंगे इन 4 Drinks का सेवन, आज ही छोड़ें
4. कोकोआ ड्रिंक
कोकोआ डार्क चॉकलेट का मेन इंग्रीडिएंट होता है. इसमें फ्लेवेनॉल नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखता है. इसके अलावा इसमें काफी मात्रा में मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड भी पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल इंप्रूव कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं