Oil for White Hair: बालों का सफेद होना आज के समय में एक ऐसी समस्या बन गया है जिससे बड़े क्या नौजवान और बच्चे भी परेशान रहने लगे हैं. एक समय था जब सफेद बाल बढ़ती उम्र को दर्शाते थे. लेकिन आज के समय में सफेद बालों को देखकर उम्र का पता नहीं लगाया जा सकता है. सफेद बाल कम उम्र में होने लगते हैं जिनको काला करने के लिए लोग हेयर डाई और कलर की मदद लेते हैं. लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार बालों के साथ स्किन पर भी बुरा असर डाल सकते हैं. वहीं कई बार बालों का झड़ना और इनका सफेद होना बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी सफेद बालों को काला करना चाहते हैं तो आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप प्याज के छिलकों से होम मेड हेयर ऑयल तैयार कर सकते हैं. ये तेल बालों को काला और घना बनाने में मदद करेगा. आइए जानते हैं बालों को नेचुरली काला करने वाले होममेड ऑयल बनाने की विधि (DIY hair oil for grey hair).
होममेड हेयर ऑयल बनाने का तरीका
इस तेल को बनाने के लिए चाहिए प्याज के छिलके 1 कटोरी, करी लीव्स 8 से 10, लौंग 7 से 8, कलौंजी 1 चम्मच, कलौंजी का तेल 4 चम्मच.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: शरीर में मांस से ज्यादा दिखती हैं हड्डियां तो आज से ही दूध में मिलाकर पीलें ये चीज, फिर देखिए कैसे तेजी से भरेगा शरीर
होममेड ऑयल बनाने की विधि
इस तेल को बनाने के लिए लोहे की कढ़ाही की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले कढ़ाही में प्याज के छिलकों को डालकर कुछ देर तक भून लें. अब उसमें करी पत्ता, लौंग और कलौंजी भी डालकर मिक्स कर दें. कुछ देर भूनने के बाद जब छिलके सुनहरे रंग के हो जाएं तो उसे एक ब्लेंडर में डालकर महीन पीस लें. अब इस पाउडर में कलौंजी का तेल मिला लें. अब इस तेल को एक कांच की बोतल में भरकर रख दें. इस तेल को बालों की जड़ों और पूरे बालों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और इसके बाद 45 मिनट से 1 घंटे तक लगाकर छोड़ दें. इससे सफेद बालों से राहत मिलेगी और साथ ही स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ने लगेगा.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं