विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2025

धनिया पानी पीने के 4 बड़े फायदे

Dhaniya Pani Peene Ke Fayde: आइए जानते हैं रोजाना धनिया पानी पीने के 5 बड़े फायदे क्या हैं?

धनिया पानी पीने के 4 बड़े फायदे
धनिया पानी क्यों पीना चाहिए?

Dhaniya Pani Peene Ke Fayde: हमारी रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाला धनिया सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि एक औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर धनिया के दाने को जब इसे पानी में भिगोकर पीया जाता है, तो यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं और कई बीमारियों से दूर रखते हैं. आइए जानते हैं रोजाना धनिया पानी पीने के 5 बड़े फायदे क्या हैं?

सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

पाचन: धनिया पानी पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, जलन और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत रहती हैं उनके लिए इस पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: वजन क्यों बढ़ता है? जानकर रह जाएंगे हैरान

वजन: वजन घटाने में मददगार* जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए धनिया पानी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह शरीर से टॉक्सिनस को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर में जमा फैट बर्न हो जाता है और वजन को आसानी से कम किया जा सकता है.

ब्लड शुगर: धनिया के बीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. मधुमेह के मरीजों के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय साबित हो सकता है.

स्किन: धनिया एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं. धनिया का पानी त्वचा से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और पिंपल्स, एक्ने और डार्क स्पॉट्स को कम करता है.

धनिया पानी कैसे बनाएं?

रात में सोने से पहले 1 से 2 चम्मच धनिया के दाने एक गिलास पानी में भिगो दें, फिर सुबह इसे छानकर खाली पेट पी लें.

Watch Video: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhaniya Ka Pani Peene Ke Fayde, Coriander Water Benefits, Dhaniya Pani Se Kya Hota Hai, 5 Logo Ke Liye Dhaniya Pani Ke Fayde, Dhaniya Pani Se Vajan Kaise Kam Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com