दिलवालों के दिल्ली शहर में पुरानी दिल्ली के बाद सभी के मुंह पर नॉर्थ कैंपस का नाम आता है। चांदनी-चौक, ज़ामा मस्जिद की अगर भीड़, पुरानी दुकानें और लज़ीज व्यंजन मशहूर है, तो नॉर्थ कैंपस का स्टूडेंट क्राउड और खाने की कई जगह फेमस हैं।
हालांकि आपको पुरानी दिल्ली में कुछ ख़ास बदलाव न दिखे, लेकिन दिल्ली के नॉर्थ कैंपस में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नुक्कड़ पर मौजूद खाने की दुकानों के अलावा, अब यहां कई बड़े और मशहूर रेस्तरां में लजीज खाना चखने को मिलेगा। जो आपके महीने की पॉकेट मनी पर भी कुछ खास असर नहीं डाल पाएंगे। इसके अलावा यहां अब आपको खेलने के लिए प्ले-स्टेशन और पूल टेबल ही नहीं, बल्कि मौज़-मस्ती करने के लिए हुक्का भी परोसा जाएगा।
Sexual Health:
सेक्स के दौरान ज्यादातर को पसंद नहीं होती ये बातें, रखें ध्यान
बिस्तर पर उन खास पलों का बढ़ाना है समय, तो ध्यान रखें ये 5 बातें...
Reduced Sex Drive? 6 सुपरफूड जो बढ़ाएंगे आपकी लिबिडो
दिल की बीमारियों का खतरा दोगुना कर सकता है HIV Infection
Low Sperm Count के बावजूद घर में यूं गूंज सकती है बच्चे की किलकारी
कहीं मां या पिता न बन पाने के पीछे एयर पॉल्यूशन तो नहीं है वजह...!
प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करते वक्त न करें ये गलतियां
तो बिना किसी देरी के आपको बताते हैं, नॉर्थ कैंपस की कुछ खास ऐसी जगहें, जहां जाकर आप अपने दोस्तों के साथ मस्ती तो कर ही सकते हैं। साथ ही अच्छे और बढ़ीया खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
द हडसन कैफ़े

इस मशहूर कैफ़े का नाम आप सभी ने काफी सुना होगा। यहां का फर्नीचर एंटीक और गहरे रंग का है, जिसको ध्यान में रखते हुए छत पर शीशे से नगकाशी की गई है। यह जगह हमेशा आपको संगीत के दीवानों और खुश रहने वाले लोगों से भरी दिखाई देगी।
यहां रोज़ आने वाले लोगों को देखकर आपको अहसास होगा कि यहां का खाना कितना अच्छा है। मिखाला, रामजस कॉलेज के सेकेंड ईयर में पढ़ने वाली स्टूडेंट का कहना था वह अपने दोस्तों के अलावा यहां अपने परिवार के साथ आकर समय बिताना पसंद करती हैं। “चाहे दोस्त की बर्थडे पार्टी हो, या फिर परिवार के साथ रात का खाना, हडसन हर तरह से एकदम उत्तम जगह है। उन्हें यहां खाने में ऑरियंटल बाउल और चेरी फिज़ पसंद है”।
सलाहः माल्टेड चॉकलेट शेक
2524, फर्स्ट फ्लोर, हडसन लेन, दिल्ली यूनिवर्सिटी-जीटीबी नगर, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चः 700 रुपये
ताजा लेख-
Benefits of Cloves: लौंग के फायदे, ये 5 परेशानियां होंगी दूर
क्या आप टाइम पर करते हैं ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर, क्या हैं इन्हें करने का सही समय?
Dhanteras 2018: कब है धनतेरस, पूजा विधि, मुहूर्त, जानें धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना
हुमा कुरैशी को बेहद पसंद हैं कबाब, यहां पढ़ें सीख कबाब की रेसिपी
Karva Chauth 2018 (Karwa Chauth): सरगी में क्या खाएं कि पूरा दिन रहें एनर्जी से भरपूर
इस त्योहारी सीजन में फिट रहने के लिए आपके काम आएंगे ये टिप्स...
Karwa Chauth 2018: तिथि, पूजा विधि, चांद निकलने का समय, शुभ मुहूर्त और स्पेशल फूड
Diabetes: ये 3 ड्राई फ्रूट करेंगे ब्लड शुगर लेवल को नेचुरली कंट्रोल
द विनटेज़ ऐवेन्यू

यह रेस्तरां तीन फ्लोर पर बना हुआ है, जहां लोगों के बैठने के लिए भी काफी जगह है। इसके अलावा यहां काफी बड़ा लाउंज है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ रिलेक्स कर सकते हैं। अगर यह सब भी आपके लिए कम हो, तो यहां बेड भी मौजूद है, जिसके बीच में एक टेबल है।
मेन्यू की अगर बात करें, तो इसमें आपको साकसुका, डिटॉक्स शेक्स, रिसोतो, फ्रैपे, कबाब, मोमोज़ के अलावा भी काफी कुछ ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा प्ले स्टेशन और पूल टेबल के लिए यहां एक अलग फ्लोर तैयार किया जा रहा है, जिस पर अभी काम चल रहा है।

सलाहः वुड फायर्ड पिज़्ज़ा और मोमोज़
2516, हडसन लेन, जीटीबी नगर, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चः 900 रुपये
रिकोज़
इस मशहूर रेस्तरां में अगर आप जाने का प्लान कर रहे हैं, जो यहां सीट पाने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। एम.कॉम की फाइनल ईयर की स्टूडेंट रितिका का कहना है कि, “यहां का पास्ता और पिज़्ज़ा काफी टेस्टी है। इसके अलावा आप यहां का वैफल्स भी ट्राई कर सकते हैं।"

Image via Zomato
यहां का मेन्यू पढ़ते ही मुंह में पानी ला देने वाला है। जिन लोगों को अंडा खाना पसंद है, वे यहां का सबसे मशहूर ‘ऑल डे एग' ट्राई कर सकते हैं। वैसे यह रेस्तरां ‘वर्ल्ड स्ट्रीट फूड कैफ़े' के नाम से भी जाना जाता है। मेन्यू में मौजूद डिश की अगर बात करें, तो इसमें सूप, सैलेड, पास्ता, सैंडविच, शवर्मा, कॉफी, स्मूदी, शेक्स, हर्बल टी के अलावा कई डिश हैं।
सलाहः हरीसा ग्रिल्ड प्रॉन्स, एप्पल पाई शेक, रोज़मेरी डला चिकन स्टीक
फर्स्ट फ्लोर, 2526, हडसन लेन, किंग्सवे कैंप, दिल्ली यूनिवर्सिटी-जीटीबी नगर, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चः 1000 रुपये
ये भी पढ़ें-
Food For Weight Loss: डाइट में इन्हें शामिल करने से जल्द घटेगा वज़न
वजन घटाना है, तो आहार में शामिल करें ये चीजें...
मसल्स बनाने की है धुन सवार, तो वजन बढ़ाने के लिए लें ये आहार...
अब बिना टेंशन खुलकर खाएं मीठा, 'आम' नहीं बढ़ने देगा वजन
#WeightLoss: 5 लीन प्रोटीन से भरपूर आहार जो डाइट में होने मस्ट हैं...
Low-Carb: जुग-जुग जिएंगे अगर इस एक चीज को कम खाएंगे, यहां है हेल्दी स्वादिष्ट रेसिपी
क्यूडीज़

Image via Zomato
यह शायद नॉर्थ कैंपस में मौजूद सबसे पुराना रेस्तरां है। पहले यह कमला नगर में था, जिसे अब जीटीबी नगर में खोला गया है। साउथ कैंपस की जनता के लिए इसकी एक ब्रांच सत्यानिकेतन में भी मौजूद है। ख़ास बात यह है कि यहां इंडियन चाइनीज़ फूड परोसा जाता है, जिसे तैयार करने के लिए एक अलग सेक्शन है। इसके अलावा आप यहां के कोम्बोज़ और थाली भी चख सकते हैं।
सलाहः तंदूरी मोमोज़
2520, फर्स्ट फ्लोर, हडसन लेन, किंग्सवे कैंप, दिल्ली यूनिवर्सिटी-जीटीबी नगर, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चः 600 रुपये
बिग येलो डोर

Image via Zomato
बीवाईडी (बिग येलो डोर), एक ऐसा रेस्तरां माना जाता है, जहां जाकर आप खाने में कुछ नया टेस्ट कर सकते हैं। यह रेस्तरां बाहर से पीला और अंदर से गहरे रंग का है। हालांकि यह रेस्तरां काफी छोटा है, जहां बैठने की टेबल काफी पास-पास रखी हुई हैं, लेकिन यहां का स्वादिष्ट कैफ़े फूड लोगों में चर्चा का हिस्सा है।
सलाहः बीवाईडी चीज़ बॉम्ब बर्गर, बेक्ड नाचोज़, रॉकी रोड शेक
एच 8 बी, जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास, हडसन लेन एनडीपीएल ऑफिस के सामने, विजय नगर, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चः 600 रुपये
बेकरीज़ एंड बियोन्ड
जब कभी भी आपको कुछ मीठा खाने का मन हो, तो आप नॉर्थ कैंपस की इस शॉप में जा सकते हैं। कमला नगर में सेठी बेकरी के अलावा यहां के डिज़र्ट मुंह में पानी ला देने वाले हैं। इसके अलावा मिस्टर क्रस्ट बेकर्स पर जाकर भी आप कुछ टेस्टी डिज़र्ट का मज़ा लूट सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, अगर आपका मन कुछ नमकीन खाने का करें, तो यहां का सैंडविच, बर्गर, रैप, सैलेड, पास्ता औप पिज़्ज़ा भी ट्राई कर सकते हैं।

Image via Zomato
सलाहः एप्पल दानिश, चॉकलेट क्रोस्सॉन, सिनेमन रोल
बी 29/बी, मदर डेरी के सामने, विजय नगर, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चः 300 रुपये
Remedies For Headache: सिरदर्द को एक मिनट में दूर कर देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे
Health Benefits of Radish: मूली खाने के 8 फायदे, बीमारियां होंगी दूर, चेहरे पर आएगा ग्लो
Thyroid Remedies: ये 5 चीजें करेंगी थाइराइड को दूर, आज ही आजमाएं
टालना चाहती हैं पीरियड्स, तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
इन 4 चीजों से पल में हवा होगी एसिडिटी, यहां हैं घरेलू नुस्खे
फॉर गॉड्स केक
यह छोटी-सी जगह ख़ास डिज़र्ट लवर्स के लिए है। जैसे ही आप शॉप के अंदर जाएंगे, उनका कलेक्शन आपको पेट को खाली नहीं रहने देगा। यहां आपके लिए छोटी, सुंदर बैठने की जगह मौजूद है। जहां आप बैठकर अपना ऑर्डर शांति से एंजॉय कर सकते हैं। यहां की सेटिंग, लाइट्स से जगमग होती जगह और सजावट देखने योग्य है। यहां शेक्स, केक, पैनकेक, वैफल्स, बर्गर, सैंडविच, सैलेड, चिकन साते, पीटा और बहुत कुछ आपकी पसंद के हिसाब से यहां पर मौजूद है।

सलाहः केक जार, पुडिंग जार, हेज़लनट चॉकलेट पेस्ट्री
2521 हडसन लेन, दिल्ली यूनीवर्सिटी-जीटीबी नगर, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चः 500 रुपये
द पॉप्यूलर चॉइस
जीटीबी नगर में आपको कुछ और खाने की जगहों के बारे में बताते हैं, जो कि कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स के बीच काफी फेमस हैं। कोरीज, एक कोरीयन प्लेस है। यहां का मैन्यू काफी सीमित है, ख़ासतौर से बर्गर की वैरायटी। आप यहां पर रेमन, किमबब्स और किमची फ्राइड राइस ट्राई कर सकते हैं। टचडाउन कैफे हाउस मंत्रमुग्ध करने वाले पेय पदार्थ सर्व करता है-यहां का हेज़लनट कैपुचीनो स्टूडेंट्स में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप नार्थ इंडियन फूड चखना चाहते हैं, तो इंडस फ्लेवर की ओर रूख कर सकते हैं।
तो इस बार जब भी आप नॉर्थ कैंपस की ओर जाएं, यहां के इन फेमस रेस्तरां का स्वाद जरूर चखें।
और खबरों के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं