विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2025

सुबह बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाकर खाने से क्या होता है?

Neem Leaves Benefits: नीम एक ऐसा पेड़ है जिसका हर भाग आयुर्वेदिक गुणों से भरा है. अगर आप खाली पेट सुबह 3-4 नीम की पत्तियां चबाकर खाते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

सुबह बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाकर खाने से क्या होता है?
Neem Leaves Benefits: नीम की पत्ती खाने के फायदे.

Neem Leaves Benefits In Hindi: नीम को आयुर्वेद में औषधीय गुणों की खान कहा जाता है. क्योंकि नीम के पेड़ का हर हिस्सा सेहत के से भरा है. इसकी पत्तियां, टहनियां, फल आदि. सदियों से नीम की दातुन का इस्तेमाल दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नीम की पत्ती का खाली पेट सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. क्योंकि इसमें फ्लेवोनोइड्स, अजादिराच्टिन, निम्बिडिन, टैनिन, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन सी, फाइबर, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटिफंगल गुण होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए नीम की पत्तियों का सेवन.

नीम के पत्ते खाने के फायदे- (Neem Ke Patte Khane Ke Fayde)

1. दांतों-

दांतों और मसूड़ों के लिए नीम के पत्तों का सेवन फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने और मसूड़ों से खून आने और सांसों की बदबू को दूर करने में मदद कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- हड्डियों से आती कट-कट की आवाज? जानें क्या है असली वजह और कैसे पाएं इससे छुटकारा 

Latest and Breaking News on NDTV

2. लिवर-

लिवर हमारे शरीर का अभिन्न अंग है. नीम लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मददगार है और लिवर टिशूज़ को होने वाले नुकसान को कम कर सकती है.

3. स्किन-

नीम त्वचा को अंदर से साफ करता है, जिससे मुहांसे, पिगमेंटेशन और झुर्रियों जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं. 

4. इम्यूनिटी-

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं. क्योंकि शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. 

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chewing Neem Leaves Empty Stomach, Khali Pet Neem Ki Patti Khane Ke Fayde, Neem Leaves Benefits In Hindi, Neem Ke Patte Ke Fayde, Neem Leaves
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com