विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2023

शेफ विकास खन्ना ने मोनालिसा को खिला दिया भारतीय खाना, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो

भारतीय खाने का आनंद ले रही मोना लिसा की एक और तस्वीर शेफ विकास खन्ना ने शेयर की है. जिसमें वो मुल्तान के पारंपरिक फ्लैटब्रेड का स्वाद चखते हुए नजर आ रही हैं.

शेफ विकास खन्ना ने मोनालिसा को खिला दिया भारतीय खाना, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो
शेफ विकास खन्ना एआई फोटोज शेयर कर रहे हैं, जो वाकई मजेदार हैं.
Photo: Instagram/VikasKhanna

भारतीय खाने का एक अपना ही अलग फैनबेस है. ये सिर्फ भारत मे ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है! फेमस सेलेब्स से लेकर फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा सजग लोगों के लिए भी घर के खाने से अच्छा और पौष्टिक कुछ नहीं होता. आप भी इस बात से सहमत हैं ना? बता दें कि शेफ विकास खन्ना भी इस बात को मानते हैं, यहां तक ​​कि उन्होंने मोनालिसा को भी देसी खाना खिला दिया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए सेलिब्रिटी शेफ ने "डोली की रोटी" का आनंद लेते हुए मोनालिसा की एक फोटो शेयर की है. मोनालिसा को परोसे गए खाने के बारे में बात करते हुए शेफ ने कहा कि यह "मुल्तान की एक पारंपरिक रोटी है जहाँ से उनकी माँ और उनका परिवार है. शेफ ने कहा कि फर्मेंटेड गेहूं के आटे को मसालेदार दाल से भरा जाता है और फिर इसे फ्राई किया जाता है. उनकी पोस्ट में लिखा था, "आखिरकार, मोनालिसा एक "डोली की रोटी" खा रही हैं. एआई को धन्यवाद. यह मुल्तान (जहां से मेरी मां का परिवार है) की पारंपरिक रोटी है. हर गर्मियों में मेरी नानी इसे लगभग एक बड़ी दावत में इसे बनाती थीं. फ्रर्मेंटेड गेहूँ के आटा में मसाले वाली दाल से भरा हुआ तेल में बेहतरीन तरीके से फ्राई की गई ये रोटी मेरे पसंदीदा खानों में से एक है."

नारियल के तेल में मिलाकर बस 30 मिनट के लिए बालों में लगाएं ये चीज, 2 हफ्तों में दिखेगा कमाल का असर

यहां देखें शेफ विकास खन्ना ने जो पोस्ट शेयर की है

पोस्ट को इंटरनेट पर धूम मचाने में ज्यादा समय नहीं लगा. खाने के शौकीनों ने कमेंट बॉक्स में अपनी सोच भी शेयर की.

राधिका मदान ने बताया 'Vegan' बनने के बाद किस तरह बदल गई उनकी लाइफ- Watch Video

एक यूजर ने लिखा, 'वैसे इंडियन फूड खाने के बाद ये ज्यादा खुश नजर आ रही हैं.'

मोना लिसा की पहले आई एक ऐसी ही एआई फोटो का जिक्र करते हुए, एक व्यक्ति ने लिखा, "अब बहुत हो गया मोना लिसा. बेचारी को सास लेने दो. खाने से फुर्सत दो. पेरिस के लौवर में टूरिज्म कम न हो जाए !! वैसे ये बहुत अच्छा है!!.

इससे पहले भी विकास खन्ना कई भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखते हुए मोना लिसा की एआई फोटो शेयर कर चुके हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ठीक है, मैंने एआई के साथ ऐसा किया. मोनालिसा भारतीय खाने का लुत्फ उठा रही हैं.

तो आपको इसके बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में बताएं.​

लेखक के बारे में
img
Deeksha Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikas Khanna, Mona Lisa Enjoys Indian Food, Mona Lisa Ai Image
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com