Hair Care: आज के समय में लोगों की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से उनकी सेहत और स्किन दोनों पर ही प्रभाव पड़ रहा है. आज हम बात करने वाले हैं बालों की. समय से पहले बालों का सफेद होना और गंजेपन का शिकार होना ये दो ऐसी समस्याएं हैं जिनसे अमूमन लोग परेशान हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बालों का खास ख्याल रखें. कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स बालों में तेल लगाने की सलाह देते हैं. बता दें कि पुराने समय से भी दादी और नानी बालों में बिना तेल लगाए नहीं रहती थीं. शायद यही वजह है कि उनके बाल मजबूत और घने रहते थें. ऐसा कई लोगों का मानना है कि बालों में तेल लगाकर शैंपू करने से बाल मुलायम रहते हैं. अब जब बात तेल की हुई है तो भला हम नारियल तेल को कैसे भूल सकते हैं.
बीमारियों से हमेशा रहना चाहते हैं दूर तो इस तरह बनाएं अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग
नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन और हेयर केयर दोनों में किया जाता है. कई घरेलु नुस्खों में ये एक प्रमुख औषधि का काम करता है. नारियल तेल में फैटी एसिड और मिनरल्स पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इसके अलावा नारियल तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बालों के झड़ने की समस्या को रोक सकते हैं. तो अब जब इसमें इतने गुण हैं तो अब हम आपको बताते हैं इससे होने वाले एक और फायदे के बारे में.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको कई जानलेवा बीमारियों का शिकार बना सकती है किचन में रखी ये चीजें, आज ही करें बाहर
अगर आपके बाल भी फ्रिजी, ड्राई और बेजान हो गए हैं तो ऐसे में उन्हें ठीक करने में नारियल तेल आपकी मदद कर सकता है. बस आपको इसे सही चीज के साथ और सही तरीके से इस्तेमाल करना है. तो आज हम आपको नारियल तेल से बनने वाले 2 हेयर मास्क बताएंगे जो आपके फ्रिजी बालों की समस्या को खत्म कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इनको जिन चीजों से बनाया जाता है वो आपके किचन में मौजूद रहती हैं. इसलिए आपको बाहर जाने की भी जरूरत नही है.
नारियल तेल से कैसे बनाएं हेयर मास्क | How To Make Hair Mask From Coconut Oil
नारियल तेल और शहद
नारियल तेल के गुण तो आप जान ही गए हैं. ठीक उसी तरह से शहद में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आपके फ्रिजी बालों को ठीक करने और स्कैल्प को नरिश करने में मदद करेगा. साथ ही यह डैंड्रफ से राहत दिलाने में भी फायदेमंद साबित होता है. जब आप नारियल और शहद को एक साथ लगाएंगे तो बालों के लिए ये बेहद फायदेमंद साबित होगा.
कैसे बनाएं
एक कटोरी में 4-5 चम्मच नारियल तेल ले लीजिए. अब इसमें 2-3 चम्मच शहद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों पर और बालों पर लगाकर लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दीजिए. 30 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धोलें.
नारियल तेल और अंडा
नारियल तेल और अंडे से बना हेयर मास्क बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. अंडे में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो बालों को घना और लंबा करने में मदद कर सकते हैं.बालों का झड़ना कम करने में भी अंडा फायदेमंद साबित हो सकता है. साथ ही बालों की फ्रिजीनेस कम करने और ड्राई होने से बचाने के लिए भी ये फायदेमंद है.
कैसे बनाएं
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में 7-8 चम्मच नारियल तेल लें. अब उसमें 1 अंडे का सफेद बाद और 2 चम्मच शहद डालकर, अच्छे से मिक्स कर लें. इस मास्क को बालों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धोलें.
इस वीडियो को भी देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं