विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2025

भुनी अजवाइन खाने के क्या फायदे हैं? जानकार शुरू कर देंगे खाना

Is Roasted Ajwain Good For Health: तो चलिए जानते हैं भुनी अजवाइन खाने के क्या बड़े फायदे हैं और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन.

भुनी अजवाइन खाने के क्या फायदे हैं? जानकार शुरू कर देंगे खाना
भुनी हुई अजवाइन के लाभ

Is Roasted Ajwain Good For Health: अजवाइन रसोई का एक ऐसा मसाला है जो स्वाद और सुगंध दोनों का भंडार है. इसके औषधीय गुण इसे एक नेचुरल मेडिसिन बनाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है? अगर आप अजवाइन को भुनकर खाते हैं तो फायदे दोगुने भी हो सकते हैं. पाचन, सर्दी-खांसी, गैस और कई अन्य समस्याओं के लिए यह बेहद फायदेमंद मानी जाती है. तो चलिए जानते हैं भुनी अजवाइन खाने के क्या बड़े फायदे हैं और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन.

अजवाइन खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

पाचन: भुनी हुई अजवाइन में मौजूद थाइमोल नामक तत्व पेट में गैस बनने से रोकने में मदद कर सकता है. आप चाहें, तो खाना खाने के बाद आधा चम्मच भुनी अजवाइन खा सकते हैं. इससे पेट से जुड़ी दिक्कतें अपच, गैस, एसिडिटी और दर्द से राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: सर्दी-खांसी के घरेलू इलाज, यूं मिलेगा आराम

वजन: भुनी हुई अजवाइन मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट बर्न करने में मदद कर सकती है, जिससे वजन को कम किया जा सकता है. जो लोग वेट लॉस जर्नी में हैं वो सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच भुनी अजवाइन ले सकते हैं.

इम्यूनिटी: भुनी हुई अजवाइन एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर है. नियमित रूप से इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है और मौसमी बीमारियों से दूर रख सकता है.

दांत दर्द: अजवाइन में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो दांत दर्द और मुंह की बदबू से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.

कैसे खाएं?

  • आधा चम्मच भुनी अजवाइन सेंधा नमक के साथ खाने के बाद ले सकते हैं.
  • आप इसे सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले लें गुनगुने पानी के साथ लें सकते हैं.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Roasted Cumin And Celery, Jeera Or Ajwain, Benefts Of Eating Cumin And Celery, Cumin And Celery With Lukewarm Water Benefits, Nighttime Remedy With Cumin And Celery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com