विज्ञापन

​कांच का चूल्हा इस्तेमाल करते हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां,टूट सकता है शीशा

​किचन का मॉडर्न लुक न पड़ जाए फीका. ग्लास कुकटॉप इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ख्याल.

​कांच का चूल्हा इस्तेमाल करते हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां,टूट सकता है शीशा
कांच वाले स्टवटॉप को हमेशा नया जैसा रखने के आसान टिप्स.

आज के समय में किचन का ट्रेंड बहुत तेज़ी से बदल रहा है. पुराने जमाने के बर्नर और लोहे की ग्रिल वाले गैस चूल्हे की जगह अब सुंदर और शाइनी ग्लास कुकटॉप यानि कांच वाले चूल्हे ने ले ली है. यह देखने में बहुत ही स्टाइलिश और क्लासी लगते है और आपके किचन का पूरा लुक ही बदल देते हैं. लेकिन जितनी सुंदरता यह किचन को देता है, उतनी ही थोड़ी एक्स्ट्रा देखभाल भी मांगता है. ​हममें से कई लोग इसे इस्तेमाल करते समय अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो धीरे-धीरे इसे खराब कर देती हैं. कांच पर स्क्रैच पड़ जाना, धब्बे जम जाना या कांच का चटक जाना ऐसी समस्याएं हैं जो रोज़मर्रा की कुछ आम आदतों की वजह से हो सकती हैं. तो चलिए जानते हैं किन बातों रखना चाहिए खास ख्याल.

ग्लास कुकटॉप को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये आदतें-

​​1. गलत क्लीनिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल करना-

​कांच के चूल्हे को साफ करने के लिए हर तरह का किचन क्लीनर सही नहीं होता. कई बार लोग सख्त पाउडर, खुरदरे स्क्रबर या बहुत तेज़ केमिकल वाले क्लीनर से इसे रगड़ देते हैं. ऐसा करने से चूल्हे की चमक फीकी पड़ जाती है और उस पर ढेर सारे स्क्रैच आ जाते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​2. कांच क्लीनर से सफाई-

​जब घर में शीशा साफ करने वाला स्प्रे मौजूद होता है, तो सबसे पहला ख्याल यही आता है कि क्यों न इससे ही कांच का चूल्हा साफ़ कर लिया जाए, लेकिन यह एक बहुत बड़ी गलती है. खिड़की के कांच और कुकटॉप के कांच को बनाने और ट्रीट करने का तरीक़ा अलग-अलग होता है. ​घर में इस्तेमाल होने वाले आम ग्लास क्लीनर्स में अमोनिया या ऐसे केमिकल्स होते हैं जो कुकटॉप की सतह के लिए बिल्कुल सही नहीं हैं. ये केमिकल्स कांच के ऊपर एक पतली परत छोड़ देते हैं या उसकी फिनिशिंग को ख़राब कर देते हैं.

​3. गरम बर्तन रख देना-

​अचानक तापमान का बदलना कांच का सबसे बड़ा दुश्मन होता है. कांच बहुत ज़्यादा ठंडे से तुरंत बहुत ज़्यादा गरम होने पर या गरम से ठंडा होने पर चटक सकता है. ​अगर कुकटॉप ठंडा है और आप उस पर ओवन से निकाला हुआ कोई बहुत गरम पैन या बेकिंग डिश सीधे रख देते हैं, तो अचानक तापमान बदलने से कांच को नुकसान पहुंच सकता है.

​4. कुकटॉप को एक्स्ट्रा काउंटर स्पेस समझना-

​जब घर में मेहमान आ रहे हों या बड़ा खाना बन रहा हो, तो किचन की स्लैब पर जगह कम पड़ जाती है. ऐसे में हम बंद पड़े ग्लास कुकटॉप को सामान रखने की खाली जगह मान लेते हैं. इस पर छोटे-मोटे अप्लाइएंसेज, सब्जी काटने वाला बोर्ड, राशन के थैले या बर्तन रख दिए जाते हैं. ​लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है. कोई भारी सामान अगर हाथ से छूटकर या ज़्यादा दबाव के साथ कांच पर रख दिया जाए, तो कांच तुरंत टूट सकता है या उसमें दरार आ सकती है.

ये भी पढ़ें- बाजरे की रोटी बनेगी बिल्कुल रुई जैसी नरम और फूली-फूली, इस तरीके से आसानी से बनाएं Bajara Fulka Roti

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
4 Everyday Habits That Can Damage Your Glass Cooktop, Glass Cooktop Cleaning Hacks, Kanch Ka Chulha Kaise Saaf Food, Glass Cooktop Care, ​kitchen Appliance Safety, ​modern Kitchen Care, ​glass Stove Top Protection, ​glass Stove Scratch Prevention
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com