- मूली शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करती है.
- मूली में विटामिन ए, सी, बी6, पोटैशियम और अन्य मिनरल पाए जाते हैं.
- मूली खांसी की समस्या से निजात दिला सकती है
Benefits Of Radish: मूली सर्दियों के मौसम में मिलने वाली एक मौसमी सब्जी है. मूली को आप सब्जी, सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. मूली को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. मूली खाना बहुत से लोगों को पसंद नहीं होता क्योंकि मूली खाने में थोड़ी तीखी होती है. लेकिन मूली के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप. मूली में कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन सी के अलावा आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है. पोषण और सेहत की बात की जाए तो मूली निश्चित रूप से दूसरी सब्जियों में सबसे ऊपर स्थान रखती है. मूली में पाए जाने वाले तत्व कई बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकते हैं. इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए मूली एक बेहतरीन उपाय हो सकता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए मूली का सेवन कर सकते हैं. सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग पानी कम पीते हैं. जो उनके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. शरीर को हाइड्रेट रखने का काम मूली कर सकती है. तो चलिए आज हम आपको मूली के फायदों के बारे में बताते हैं.
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है मूली का सेवनः
1. हाइड्रेटः
मूली शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करती है. मूली में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इसकी वजह से मूली शरीर को प्राकृतिक तौर पर हाइड्रेट रख सकती है. मूली को कच्चा खाना काफी लाभदायक माना जाता है. लेकिन मूली का सेवन दिन के समय ही करें, रात के समय मूली का सेवन नुकसानदायक हो सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. खांसीः
सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी होना आम बात है. लेकिन क्या आपको पता है, कि मूली खांसी की समस्या से निजात दिला सकती है. मूली में एंटी कंजेस्टिव गुण पाए जाने की वजह से ये खांसी की समस्या से छुटकारा दिला सकती है.
Winter Recipe: सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सोंठ और मेथी के लड्डू का करें सेवन

मूली खांसी की समस्या से निजात दिला सकती है
3. इम्यूनिटीः
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए मूली का सेवन फायदेमंद हो सकता है. मूली में विटामिन ए, सी, बी6, पोटैशियम और अन्य मिनरल पाए जाते हैं. जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
4. ब्लड प्रेशरः
कई शोधों में कहा गया है कि मूली बल्ड प्रेशर की समस्या को कम करने में मददगार हो सकती है. मूली शरीर को पोटैशियम प्रदान कराती है. जिससे ब्लड प्रेशर को कट्रोल किया जा सकता है.
अगर आप अंडे खाने के शौकीन हैं, तो प्रोटीन से भरपूर एग मसाला करी रेसिपी को जरूर करें ट्राई, फ़ूड वीडियो के लिए NDTV ज़ायका सब्सक्राइब करें.
5. स्किनः
मूली सेहत ही नहीं सुंदरता के लिए भी काफी लाभकारी मानी जाती है. मूली में विटामिन्स के अलावा फॉस्फोरस और जिंक भी पाया जाता है. जो स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं.
6. दिलः
मूली का सेवन दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है. मूली में एंटी ऑक्सीडेंट और एंथोक्यानिन पाया जाता है. जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. मूली के सेवन से हार्ट से जुडी समस्याओं को दूर किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Best Christmas Cookies 2020: क्रिसमस पर बनाएं ये 6 स्पेशल और आसान कुकीज़, यहां जानें रेसिपी
Christmas Recipe 2020: क्रिसमस डे पर बच्चों के लिए बनाएं ये खास रेसिपी, यहां जानें विधि
वजन घटाने और स्किन को चमकदार बनाने के लिए गाजर का करें सेवन, जानें 5 जबरदस्त लाभ!
Immunity Boosting Foods: मौसमी संक्रमण से बचना है तो डाइट में शामिल करें, ये 5 बेहतरीन फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं