विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2021

Lady Finger For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है भिंडी, ये हैं अन्य फायदे

Benefits Of Lady Finger: भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही ये सेहत के गुणों से भी भरपूर है. भिंडी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.

Lady Finger For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है भिंडी, ये हैं अन्य फायदे
Lady Finger For Immunity: भिंडी को इम्यूनिटी के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
  • भिंडी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं.
  • भिंडी में फाइबर के गुण पाए जाते हैं.
  • भिंडी को प्रेगनेंसी में काफी फायदेमंद माना जाता है.

Benefits Of Lady Finger:  भिंडी (Lady Finger) एक ऐसी सब्जी है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही ये सेहत के गुणों से भी भरपूर है. भिंडी (Benefits Of Lady Finger) में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. असल में भिंडी में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, लिनोलेनिक, ओलिक एसिड, पॉलीफेनोलिक यौगिक, कैरोटीन, फोलिक एसिड, थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन-सी और अमीनो एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं. इतना ही नहीं इसमें एंटी-अल्सर, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफेटिग गुण भी पाए जाते हैं. भिंडी को इम्यूनिटी के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप भिंडी का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए हम आपको भिंडी खाने के फायदे बताते हैं.

भिंडी खाने स्वास्थ्य लाभः (Health Benefits Of Lady Finger)

1. इम्यूनिटीः

भिंडी में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. भिंडी को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. 

ushst9a

भिंडी में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.Photo Credit: iStock

2. हार्टः

भिंडी में फाइबर के गुण पाए जाते हैं. फाइबर का सेवन सीरम कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल संबंधी हार्ट रोग की समस्या से बच सकते हैं. 

3. प्रेगनेंसी:

भिंडी को प्रेगनेंसी में काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन-सी बच्चे के विकास में मददगार हो सकता है. प्रेगनेंसी में भिंडी को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

4. स्किनः

भिंडी को स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है. भिंडी में विटामिन-सी पाया जाता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. 

5. बालोंः

भिंडी को बालों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. भिंडी का उपयोग हेयर कंडीशनर के रूप में किया जा सकता है. भिंडी में पाया जानें वाला विटामिन सी बालों और स्कैल्प के लिए अच्छा माना जाता है.

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lady Finger, Lady Finger Benefits, Lady Finger For Diabetes, Lady Finger For Immunity, Lady Finger Health Benefits Hindi, Lady Finger For Pregnancy, Lady Finger For Skin, Lady Finger For Hair, Benefits Of Lady Finger, Okra, Okra Benefits, Okra For Health, Okra For Immunity, Okra Health Benefits Hindi, Bhindi, Okra Health Benefits, Okra For Immunity, Okra Khane Ke Fayde, Health Benefits Of Lady Finger
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com