विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2021

Benefits Of Jeera: जीरे को डाइट में ऐसे करें शामिल मिलेंगे चार जबरदस्त फायदे

Benefits Of Eating Cumin (Jeera): जीरा एक ऐसा इंग्रेडिएंट है जिसका इस्तेमाल लगभग हर तड़के में किया जाता है. जीरा किसी भी व्यंजन के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. जीरे को वैज्ञानिक भाषा में सीमिनियम साइमिनियम कहा जाता है.

Benefits Of Jeera: जीरे को डाइट में ऐसे करें शामिल मिलेंगे चार जबरदस्त फायदे
Benefits Of Cumin: जीरे को सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है.
  • जीरे को आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है.
  • जीरे का रोजाना सेवन करने से मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है.
  • जीरे को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है.

Benefits Of Eating Cumin (Jeera):  जीरा एक ऐसा इंग्रेडिएंट है जिसका इस्तेमाल लगभग हर तड़के में किया जाता है. जीरा किसी भी व्यंजन के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. जीरे को वैज्ञानिक भाषा में सीमिनियम साइमिनियम कहा जाता है. आपको बता दें कि जीरे को सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है. जीरे में फाइबर आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंग्नीज, सेलेनियम, जिंक, विटामिन्स और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जीरे को आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है. जीरे का रोजाना सेवन करने से मुंह की बदबू, पाचन जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको जीरा खाने से मिलने वाले लाभों के बारे में बताते हैं.

जीरा खाने के फायदेः Jeera Khane Ke Fayde)

1. कब्जः

जीरा कब्ज के लिए काफी अच्छा माना जाता है. अगर आपको कब्ज या अपच की शिकायत है तो आप एक गिलास छाछ में काला नमक और भूना जीरा मिलाकर पी लें. ऐसा करने से कब्ज की समस्या में आराम मिल सकता है. 

0ti08uag

अगर आपको कब्ज या अपच की शिकायत है तो आप एक गिलास छाछ में काला नमक और भूना जीरा मिलाकर पी लें.  

2. मुंह की बदबूः

मुंह की बदबू को दूर करने में भी जीरा काफी फायदेमंद माना जाता है. जीरा और सेंधा नमक को महीन पीस लें. इस पाउडर से दांतों में मसाज करें, ये दांतों के दर्द और मुंह की बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है. 

3. पीरियड्स:

जिन महिलाओं को पीरियड्स डिसबैलेंस और पीरियड में दर्द होने की शिकायत है, उनके लिए जीरे का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है. जीरे को दही, सलाद और छाछ में इस्तेमाल कर सकते हैं.

4. आर्थराइटिसः

आर्थराइटिस के मरीजों को जीरे या जीरे के तेल का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है. जीरे में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट के गुण मौजूद होने से ये शरीर के दर्द और आर्थराइटिस की समस्या से बचाने का काम कर सकता है. 

100 से ज्यादा तरह का होता है कैंसर का ये टाइप, डॉक्टर्स के लिए भी समझना है मुश्किल, जानें किसे और क्यों होता है....

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Weight Loss Diet: खाना चाहते हैं कुछ हेल्दी तो ट्राई करें इन लो कैलोरी होममेड बैंगन चिप्स की रेसिपी को
Weight Loss: वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें लो कैलोरी स्टफ्ड शिमला मिर्च रेसिपी
Aloo Snack Recipe: टेस्टी बेक्ड भरवा आलू आपके अनएक्सपेक्टेड गेस्ट के लिए परफेक्ट स्नैक है
Boiled Egg Recipes: अंडे खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें 30 मिनट से भी कम समय में बनने वाली ये पांच रेसिपी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cumin Benefits, Cumin Seeds Benefits, Cumin Benefits In Hindi, Cumin Seeds For Stomach Problems, Cumin For Diabetes, Cumin For Weight Loss, Cumin Health Benefits, Cumin Seed And Black Salt Benefits, Cumin Seeds For Mouth Ulcers, Jeera Health Benefits, Jeera Tea Benefits, Jeera Khane Ke Fayde, Benefits Of Eating Cumin (Jeera), Benefits Of Eating Cumin (Jeera) Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com