विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2021

Benefits Of Lemon Tea: मोटापा, पाचन, ब्लड प्रेशर समेत लेमन टी पीने के पांच फायदे

Benefits Of Drinking Lemon Tea: लेमन टी जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि नींबू से बनने वाली चाय, अगर आपको भी चाय पीना पसंद है तो लेमन टी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Benefits Of Lemon Tea: मोटापा, पाचन, ब्लड प्रेशर समेत लेमन टी पीने के पांच फायदे
Benefits Of Lemon Tea: लेमन टी स्वाद में अच्छी होने के साथ ही शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.
  • नींबू को स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी माना जाता है.
  • नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है.
  • नींबू में कैलोरी मात्रा काफी कम पाई जाती है.

Benefits Of Drinking Lemon Tea:   लेमन टी जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि नींबू से बनने वाली चाय, अगर आपको भी चाय पीना पसंद है तो लेमन टी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लेमन टी स्वाद में अच्छी होने के साथ ही शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. नींबू को स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो पेट को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है. लेमन टी में एंटीऑक्सीडेंट, पोलीफीनोल और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं. नींबू वाली चाय का रोजाना सेवन करने से वजन को कम किया किया जा सकता है. क्योंकि नींबू में कैलोरी मात्रा काफी कम पाई जाती है. इतना ही नहीं लेमन टी में फ्लेवोनोइड्स नाम का केमिकल पाया जाता है. जो धमनियों में रक्त के थक्के नहीं बनने देते जिसके कारण हार्ट अटैक के खतरे से बचा जा सकता है. 

लेमन टी पीने के फायदेः (Lemon Tea Peene Ke Fayde)

1. वेट लॉसः

रोजाना खाली पेट लेमन टी पीने से मोटापे की समस्या को कम किया जा सकता है. नींबू में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है जो वजन घटाने में मदद कर सकती है.

q5kpbs7

रोजाना खाली पेट लेमन टी पीने से मोटापे की समस्या को कम किया जा सकता है. Photo Credit: iStock

2. इम्यूनिटीः

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए लेमन टी का सेवन करना लाभकारी हो सकता है, नींबू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है और विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है.

3. ब्लड प्रेशरः

लेमन टी ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक मानाी जाती है. लेमन टी में नींबू का इस्तेमाल किया जाता है, और नींबू में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को बेहतरीन तरीके से संचालित करने में मदद कर सकता है.

4. पाचनः

पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार है नींबू से बनी चाय. नींबू वाली चाय का सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है. अगर आप रोजाना नींबू की चाय का सेवन करते हैं तो गैस, अपच की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है. 

5. स्किनः

लेमन टी को स्किन के लिए लाभदायक माना जाता है. नींबू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट के गुण, स्किन को सूर्य से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करने का काम कर सकते हैं. 

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Pickle Preservation Methods: मानसून में अचार को फंगस से बचा सकते हैं ये आसान तरीके
High Protein Snacks: टी टाइम के लिए बेस्ट स्नैक है क्रिस्पी चिली चना रेसिपी
Bubble Chocolate: चॉकलेट खाना है पसंद तो ट्राई करें ये यूनिक बबल चॉकलेट
Weight Loss Tips: वजन घटाने की सोच रहे हैं तो नाश्ते में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
Acidity Home Remedies: एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

लेखक के बारे में
img
Aradhana Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lemon Tea, Lemon Tea Benefits, Lemon Tea For Blood Pressure, Lemon Tea For Healthy Digestion, Lemon Tea For Immunity, Lemon Tea For Weight Loss, Lemon Tea Health Benefits, Lemon Tea For Health, Lemon Tea Making, Benefits Of Drinking Lemon Tea, Benefits Of Drinking Lemon Tea Hindi, Lemon Tea Peene Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com