विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2021

Aloe Vera For Skin: स्किन, हेयर, पिंपल्स और चेहरे के काले दाग धब्बे दूर करने में मददगार है एलोवेरा

Benefits Of Aloe Vera For Beauty: एलोवेरा को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. एलोवेरा में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.

Aloe Vera For Skin: स्किन, हेयर, पिंपल्स और चेहरे के काले दाग धब्बे दूर करने में मददगार है एलोवेरा
Aloe Vera For Skin: एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं.
  • एलोवेरा के जूस के सेवन से स्किन को मॉइस्चराइज रखा जा सकता है.
  • एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है.
  • एलोवेरा जूस से पिंपल्स और चेहरे के काले निशान दूर हो सकते हैं.

Benefits Of Aloe Vera For Beauty:   एलोवेरा को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. एलोवेरा में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. इतना ही नहीं इसमें विटामिन ए, सी, ई, फॉलिक एसिड, कोलीन, बी1, बी2, बी3 और बी6 पाया जाता है जो स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है. असल में एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर के साथ-साथ स्किन में मौजूद सूजन को भी कम करने में मदद कर सकते हैं. एलोवेरा के इस्तेमाल से स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको एलोवेरा से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.

एलोवेरा के फायदेः (Aloe Vera Ke Fayde)

1. त्वचाः

जिन लोगों की त्वचा रूखी है उनके लिए एलोवेरा फायदेमंद हो सकता है. एलोवेरा का उपयोग मॉइस्चराइजिंग कॉस्मेटिक पदार्थों में भी किया जाता है. त्वचा को मॉइस्चराइज करने में एलोवेरा  फायदेमंद हो सकता है. एलोवेरा के जूस के सेवन से स्किन को मॉइस्चराइज रखा जा सकता है.

pflefma

एलोवेरा के इस्तेमाल से स्किन को चमकदार बनाया जा सकता है.  

2. सूजनः

स्किन में सूजन की समस्या से परेशान हैं तो एलोवेरा जूस का सेवन करें. एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.

3. बालोंः

एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हेल्दी सेल ग्रोथ को प्रोमोट करने और बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. एलोवेरा को बालों में लगाने या इसका जूस पीने से बालों को मुलायम, घने और चमकदार बना सकते हैं.

4. पिंपल्सः

पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं तो एलोवेरा का इस्तेमाल करें. चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से पिंपल्स और चेहरे के काले निशान दूर हो सकते हैं. एलोवेरा जूस के सेवन से भी पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं. 

इस रेयर कैंसर के अब तक आएं हैं सिर्फ 81 केस! रोंगटे खड़े कर देगी सरवाइवर की कहानी...

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Corn Fingers Snack: इवनिंग स्नैक के लिए झटपट बनाएं क्रिस्पी बेबी कॉर्न फिंगर्स
Benefits Of Saffron: वायरल फ्लू से बचने के लिए केसर को डाइट में करें शामिल, ये हैं अन्य फायदे
Breakfast Recipes: 5 नॉर्थ इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपीज, जो नाश्ते को बनाएंगी यम्मी
Keto Noodles Recipes: नूडल्स खाने के शौकीन हैं तो इन कीटो नूडल्स रेसिपी को करें ट्राई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloe Vera, Aloe Vera Benefits, Aloe Vera Beauty, Aloe Vera Benefits Hindi, Aloe Vera Benefits For Hair, Aloe Vera Benefits For Eyes, Aloe Vera For Acne, Aloe Vera For Acne How To Use, Aloe Vera For Beauty, Aloe Vera For Hair Care, Aloe Vera For Face, Aloe Vera For Hair Growth, Aloe Vera For Health, Aloe Vera For Skin, Aloe Vera For Skin Benefits, Beauty Benefits Of Aloe Vera, Aloe Vera For Pimples
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com