विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2024

बालों का झड़ना रोकने, नेचुरल काले करने और हेयर ग्रोथ के लिए अपने रूटीन में शामिल कर लें ये एक चीज, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Amla For Hair Fall: बालों का झड़ना रोकने, नेचुरली काला करने और हेयर ग्रोथ में मदद करेगा आंवला. बस जान लें उसके इस्तेमाल का सही तरीका.

बालों का झड़ना रोकने, नेचुरल काले करने और हेयर ग्रोथ के लिए अपने रूटीन में शामिल कर लें ये एक चीज, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
Amla for Hair Care: बालों के लिए आंवला बेहद फायदेमंद होता है.

Amla For Hair Fall: बालों का झड़ना आज के समय में एक ऐसी समस्या बन गई है जिससे अमूमन लोग परेशान रहते हैं. बालों का झड़ना और गंजापन लोगों को परेशान कर देता है. गिरते बालों को रोकने के लिए लोग हजारों रुपए खर्च करने के साथ ही अलग-अलग तरह के शैंपू और तेल लगाते हैं लेकिन इनसे हमेशा फायदा मिले ऐसा जरूरी नहीं होता है. कई बार तो बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट में पाया जाने वाला केमिकल बालों को डैमेज कर देता है. ऐसे में अपने बालों का झड़ना रोकने और हेयर ग्रोथ के लिए आप घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जो आपके किचन में आसानी से मिल जाएगा और ना सिर्फ इसका सेवन बल्कि इसका बालों के लिए इस्तेमाल करना ना सिर्फ बालों का झड़ना रोकने बल्कि उनको नेचुरली काला करने और हेयर ग्रोथ में भी मदद करेगा. 

हम बात कर रहे हैं सुपरफूड कहे जाने वाले आंवले की. आंवले में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. सर्दियों में हेयर केयर के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं आंवले का इस्तेमाल कैसे करना है. 

बालों का झड़ना रोकने, नेचुरल काले और हेयर ग्रोथ के लिए आंवला कैसे करें इस्तेमाल ( How to use Amla to stop Hair Fall, Black Hair and Hair Growth)

Amla Murabba Recipe: बिना गुड़ या शक्कर के बनाएं रसीला आंवले का मुरब्बा, बस दस मिनट में बनकर होगा तैयार, फॉलो करें ये रेसिपी

आंवले का जूस

हर रोज आंवले के जूस का सेवन बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है. आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो इसको अंदर से पोषण देने में मदद करता है. 

आंवला तेल

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं तो आप आंवला तेल से अपने बालों की मसाज कर सकते हैं. इसके लिए तेल को हल्का गर्म कर के स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें. ये बालों को मजबूत और शाइनी बनाने में मदद करेगा.

आंवला पैक

आप आंवले को सूखाकर उसका पाउडर बनाकर उसको दही के साथ मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं. यह हेयर पैक बालों को नेचुरल शाइन देने में मदद करेगा. 

आंवला कैंडी

आप घर पर आंवला कैंडी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. इस तरह से आप इसको अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये बालों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करेगा. इसके अलावा आप आंवला की चटनी या अचार बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. 

आंवला की चटनी बनाना बेहद आसानी है. इसकी रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Swaad Ka Safar: Jalebi History | जलेबी की तरह ही घुमावदार है उसका इतिहास, जानें जलेबी का कहानी

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla Oil Hair Benefits, Amla For Hair Benefits, Amla For Hair Growth, How To Use Amla For Long Hair, How To Use Amla For Hair Growth, How To Use Amla For White Hair, Night Hair Care Routine, How To Get Long Hair, How To Get Thick And Long Hair, Home Remedies For Hair Growth, Hair Care Tips, How To Get Dense Hair, Balo Ko Lamba Ghana Or Majboot Banane Ka Tarika, Balo Ko Ghana Kaise Kare, Home Remedies To Make Hair Long, Thick And Dense
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com