विज्ञापन

डबल शैंपू, सिल्क पिलोकेस से लेकर हेयर ऑयलिंग तक... आलिया भट्ट के हेयरस्टाइलिस्ट ने बताए सही और गलत हेयरकेयर हैबिट्स

Hair care tips : हेयरकेयर महंगे प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि सही आदतों से शुरू होती है. गीले बालों के साथ सोने या उन्हें जोर से कंघी करने जैसी गलतियों से बचें, जबकि कुछ अच्छी आदतें अपनाकर बालों को लंबे समय तक हेल्दी, मजबूत और शाइनी रखा जा सकता है.

डबल शैंपू, सिल्क पिलोकेस से लेकर हेयर ऑयलिंग तक... आलिया भट्ट के हेयरस्टाइलिस्ट ने बताए सही और गलत हेयरकेयर हैबिट्स
गीले बालों में कंघी करना सबसे बड़ी गलती
ndtv

Hair care tips : लंबे, घने और शाइनी बाल हर किसी की चाहत होते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां बालों को कमजोर और बेजान बना देती हैं. कोई गीले बालों में कंघी कर लेता है, तो कोई रातभर गीले स्कैल्प के साथ सो जाता है. वहीं, डबल शैंपू, तेल मालिश और सिल्क पिलोकेस को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं. अगर आप भी हेयरकेयर को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने इन आदतों को लेकर सही और गलत की पूरी तस्वीर साफ कर दी है.

गीले बालों के साथ सोना पड़ सकता है भारी

अमित ठाकुर के मुताबिक, रातभर गीले स्कैल्प के साथ सोना बिल्कुल सही आदत नहीं है. लंबे समय तक नमी रहने से स्कैल्प पर फंगस और दूसरे माइक्रो-ऑर्गनिजम पनप सकते हैं. इससे डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए सोने से पहले बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है.

डबल शैंपू कब है सही?

अगर आपने बालों में तेल लगाया है या स्कैल्प पर पसीना, धूल और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स की परत जम गई है, तो डबल शैंपू करना फायदेमंद हो सकता है. इससे स्कैल्प की बेहतर सफाई होती है. हालांकि, अमित सलाह देते हैं कि इसे रोजाना या बहुत ज्यादा बार नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे बालों की नेचुरल नमी प्रभावित हो सकती है.

गीले बालों में कंघी करना सबसे बड़ी गलती

हेयर एक्सपर्ट के अनुसार, गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर और नाजुक होते हैं. ऐसे में उन पर कंघी करने से बाल आसानी से टूटते हैं और लंबे समय में हेयर डैमेज बढ़ सकता है. बेहतर होगा कि बालों को पहले हल्का सूखने दें और फिर चौड़े दांत वाली कंघी से धीरे-धीरे सुलझाएं.

यह भी पढ़ें: धूप से काली हुई त्वचा को कैसे ठीक करें? क्या 100% टैन हटाना संभव है, जान‍िए यहां

स्कैल्प मसाज से मिलते हैं कई फायदे

अमित ठाकुर का कहना है कि हल्के हाथों से स्कैल्प मसाज या चंपी करना एक अच्छी आदत है. इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, हेयरकेयर प्रोडक्ट्स का अब्सॉर्प्शन बढ़ता है और मानसिक तनाव भी कम होता है. रेग्युलर मसाज बालों की ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद मानी जाती है.

रेग्युलर​ ट्रिमिंग क्यों है जरूरी?

कई लोगों का मानना है कि बाल कटवाने से उनकी ग्रोथ तेज हो जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है. अमित बताते हैं कि रेग्युलर ट्रिमिंग से दोमुंहे बाल (स्प्लिट एंड्स) ऊपर तक फैलने से रुकते हैं. इससे बाल ज्यादा हेल्दी, घने और फ्रेश दिखाई देते हैं, हालांकि उनकी ग्रोथ की स्पीड पर इसका सीधा असर नहीं पड़ता.

सिल्क पिलोकेस भी कर सकता है मदद

अगर आप कॉटन की बजाय सिल्क पिलोकेस का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बालों के लिए बेहतर हो सकता है. सिल्क की सतह मुलायम होती है, जिससे सोते समय बालों में कम फ्रिक्शन होता है. इसका फायदा यह है कि फ्रिज कम होता है और बाल उलझने या टूटने की संभावना भी घट जाती है.

यह भी पढ़ें: मेहंदी का पेस्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? मेहंदी का पेस्ट कैसे बनाया जाता है, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Care Tips, Hair Care Tips Alia Bhatt Hair Stylist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com