सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है और इस बार एक ऐसी रेसिपी लोगों का ध्यान खींच रही है, जो दिखने में तो बिल्कुल गुलाब जामुन जैसी लगती है, लेकिन स्वाद में उससे बिल्कुल अलग है. अगर आपको नारियल के लड्डू पसंद हैं और कैरेमल का स्वाद भी अच्छा लगता है, तो ब्राजील की यह खास मिठाई बाला बायाना आपका दिल जरूर जीत लेगी. मजे की बात तो ये है कि इस रेसिपी वीडियो को सोशल मीडिया पर 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. अगर आप भी इस स्वादिष्ट मिठाई का स्वाद चखना चाहते हैं, तो नीचे दी गई रेसिपी जरूर नोट कर लें.
यहां देखिए वीडियो...
सामग्री:
मिठाई के लिए
- कंडेंस्ड मिल्क (400 ग्राम)
- डेसिकेटेड नारियल (120-150 ग्राम)
- बटर (20 ग्राम)
- नमक (एक चुटकी)
कैरेमल के लिए
- चीनी (300 ग्राम)
- पानी (120 मिली)
बनाने की विधि
नारियल का मिश्रण तैयार करें
- एक पैन में कंडेंस्ड मिल्क, डेसिकेटेड नारियल, बटर और नमक डालें.
- धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर पैन के किनारे छोड़ने न लगे.
बॉल्स बनाएं
- मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें.
- इसके बाद फ्रिज में रखकर ठंडा करें और छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें.
सेट होने दें
- इन बॉल्स को 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि ये अच्छी तरह सख्त हो जाएं.
कैरेमल तैयार करें
- एक पैन में चीनी और पानी डालकर सुनहरा एंबर रंग का कैरेमल बनने तक पकाएं.
कोटिंग करें
- हर नारियल बॉल को कैरेमल में डुबोएं, अतिरिक्त कैरेमल टपकने दें और बटर पेपर पर रख दें. कैरेमल जमने के बाद मिठाई सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: रात की बची रोटी फेंकने की गलती न करें, 3 मिनट में बनाएं ये टेस्टी नाश्ते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं