सर्दियों के मौसम में बाजरे की रोटी खाना शरीर के लिए बहुत ही हेल्दी माना जाता है, लेकिन अक्सर लोग इस बात की शिकायत करते नजर आते हैं कि उनसे बाजरे की रोटी आसानी से नहीं बनती है. जब वो रोटी घर पर बनाते हैं, तो टूट जाती है या सख्त बन जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब चिंता बिल्कुल भी न करें. हम आपको बाजरे की रोटी बनाने का एक ऐसा आसान सा तरीका बताएंगे, जिससे आपकी रोटी न टूटेगी और न ही सख्त होगी. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल Viraj Naik Recipes ने शेयर किया है. इस तरीके अगर आप रोटी बनाते हैं, तो रोटी बिल्कुल रुई जैसी नरम और फूली-फूली बन सकती है. अच्छी बात ये है कि इसमें किसी विशेष सामान की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि सही माप और आटा गूंथने की टेक्नीक को ध्यान में रखकर बाजरे की रोटी तैयार कर सकते हैं.
बाजरे की रोटी बनाने की रेसिपी वीडियो में देखें...
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
बाजरे की रोटी के लिए सही माप है जरूरी
इस रेसिपी में सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1 कप पानी लिया जाता है. इसमें आधा टीस्पून नमक और थोड़ा सा घी मिलाया जाता है. घी डालना पूरी तरह ऑप्शनल है. पानी को इतना गर्म करना है कि उसमें हल्के बुलबुले आने लगें. इसके बाद गैस बंद कर दें.
अब छानकर 2 कप बाजरे का आटा गर्म पानी में डालें. यहां सबसे जरूरी बात है कि पानी और आटे का अनुपात 1:2 रखा जाए. गैस बंद रहने पर ही आटे को अच्छी तरह मिला लें और बर्तन को ढककर 5 मिनट के लिए छोड़ दें.
आटा गूंथने के प्रोसेस को न करें इग्नोर
जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे अच्छी तरह मिलाते हुए आटा तैयार करें. अगर आटा ज्यादा सूखा लगे, तो थोड़ा और पानी मिला सकते हैं. वहीं, जरूरत पड़े तो थोड़ा और आटा भी जोड़ा जा सकता है. रोटी को नरम बनाने का सबसे जरूरी स्टेप आटा गूंथना है. आटे को कम से कम 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह मसलना चाहिए. इससे आटा स्मूद और मुलायम बनता है, जो बाद में रोटी को भी नरम बनाए रखने में मदद करता है.
बेलते समय रखें इन बातों का ध्यान
गूंथे हुए आटे की नींबू के आकार की लोई बनाएं और बाजरे के सूखे आटे की मदद से हल्के हाथों से बेलें. बेलते समय ज्यादा दबाव नहीं देना है. अगर कहीं चिपकने लगे, तो थोड़ा सूखा आटा लगा सकते हैं. रोटी को पतला बेलने की कोशिश करें. तवे पर डालने से पहले अतिरिक्त सूखा आटा झाड़ दें, क्योंकि ज्यादा सूखा आटा रोटी को सख्त बना सकता है.
इस तरह सेंके बाजरे की रोटी
गर्म तवे पर रोटी रखें और ऊपर की ओर थोड़ा पानी लगा दें. मीडियम आंच पर रोटी को पकाएं. फिर पलटकर दूसरी ओर से सेकें. दोबारा पलटने के बाद कपड़े की मदद से हल्के-हल्के दबाएं. ऐसा करने पर रोटी फुलके की तरह फूलने लगती है. इस तरीके से तैयार की गई बाजरे की रोटी न सिर्फ अच्छी तरह फूलती है, बल्कि लंबे समय तक नरम भी बनी रहती है.
ये भी पढ़ें - गेहूं का आटा कितने महीने तक खराब नहीं होता है? जानें स्टोर करने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं