विज्ञापन

मच्छरों ने काट-काट कर किया बुरा हाल? घर में लगाएं ये 3 पौधे आस-पास नहीं भटकेंगे मच्छर

Mosquito Repellent Plants: अगरबत्ती और कॉइल से निकलने वाले केमिकल शरीर पर पूरा प्रभाव डाल सकते हैं. अब सवाल यह है कि ऐसा क्या किया जाए, जिससे मच्छर भी निकल जाएं और शरीर को कोई नुकसान भी न पहुंचें? यहां जानें.

मच्छरों ने काट-काट कर किया बुरा हाल? घर में लगाएं ये 3 पौधे आस-पास नहीं भटकेंगे मच्छर
Plants That Kill Mosquitoes

Mosquito Repellent Plants: गर्मियों के मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है. ये न सिर्फ नींद खराब करते हैं, बल्कि कई तरह की गंभीर बीमारियों जैसे डेंगू, और मलेरिया का कारण भी बन सकते हैं. घर में घुसे मच्छरों को भगाने के लिए लोग तरह-तरह की ट्रिक्स अपनाते हैं. जहां कुछ मचीन लगा लेते हैं, तो कुछ अगरबत्ती और कॉइल की मदद लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इन्हें में से निकलने वाले केमिकल शरीर पर पूरा प्रभाव डाल सकते हैं. अब सवाल यह है कि ऐसा क्या किया जाए, जिससे मच्छर भी निकल जाएं और शरीर को कोई नुकसान भी न पहुंचें? यहां जानें.

Latest and Breaking News on NDTV

मच्छर भगाने वाले 3 पौधे 

तुलसी का पौधा: तुलसी का पौधा सिर्फ औषधीय गुणों से भरपूर ही नहीं एक नेचुरल मच्छर रिपेलेंट की तरह काम भी करता है. 

  • तुलसी के पौधे की खुशबू  मच्छरों को आस-पास नहीं आने देती.
  • अगर आप इसे अपने घर के बाहर रखते हैं, तो इससे घर में मच्छरों की एंट्री बंद हो सकती है. 
  • मच्छरों के साथ ही साथ ये पौधा घर को सकारात्मक माहौल देता है. 

पुदीने का पौधा: पुदीना का पौधा भी मच्छरों को कुछ खास पसंद नहीं आता है. 

  • इसकी तेज खुशबू से मच्छर दूर रहते हैं. 
  • आप इसे अपनी बालकनी या खिड़की के पास रख सकते हैं.
  • अगर आप गमला नहीं रखना चाहते हैं, तो इसके पत्तों का पेस्ट बनाकर भी खिड़की के पास रख सकते हैं.

अगर आप पुदीने के पौधे को अपने घर में लगते हैं, तो मच्छरों से साथ ही साथ इसे बाहर से बार-बार बाहर से खरीदने की दिक्कत से भी राहत मिल सकती है. 

गेंदे के फूल: आपने अभी गेंदे के फूलों को घर की पूजा और सजावट के लिए ही इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या आप जनते हैं ये पौधा मच्छरों को आपके घर से कोसों दूर रखने में भी फायदेमंद माना जा सकता है.

  • मच्छरों को इस पौधे की महक बिल्कुल पसंद नहीं आती है.
  • आप इसे घर के गार्डन, मेन गेट या खिड़की पर लगा सकते हैं.
  • इसकी खास बात यह है कि यह कम पानी में भी आसानी से उग जाता है.

इसके अलावा गेंदा घर के आसपास की कई कीड़ों को भी दूर रखता है. 

इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी में सत्तू का शरबत क्यों है अमृत? जानें फायदे और बनाने का सही तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com