विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2024

महीने में एक बार बालों पर लगा लें ये चीज, नहीं लगानी पड़ेगी मेहंदी और डाई नेचुरली काले होंगे बाल

Natural Hair Dye: समय से पहले बालों का सफेद (Safad Baal) होना बहुत आम हो गया है. बालों की समय से पहले सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे जेनेटिक्स, तनाव, हार्मोनल असंतुलन और खराब लाइफस्टाइल. बालों को काला करने का एक रामबाण नुस्खा हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसके बाद आपको कभी कलर या मेंहदी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

महीने में एक बार बालों पर लगा लें ये चीज, नहीं लगानी पड़ेगी मेहंदी और डाई नेचुरली काले होंगे बाल
आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

Natural Hair Dye: समय से पहले बालों का सफेद (Safad Baal) होना बहुत आम हो गया है. बालों की समय से पहले सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे जेनेटिक्स, तनाव, हार्मोनल असंतुलन और खराब लाइफस्टाइल. वहीं, आजकल केमिकल युक्त चीजों का ज्यादा इस्तेमाल, हेयर डाई और हेयर कलर का यूज  भी इनको सफेद बनाने की एक वजह बनता है. सफेद बालो को काला करने के लिए लोग केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन केमिकल होने के कारण बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. ये केमिकल रंग स्थायी (White Hair To Black Hair Permanently) नहीं होते और अस्थायी रंगों के बार-बार उपयोग से बालों के टूटने और झड़ने की समस्या भी हो जाती है. अगर आप भी बालों को काला करने के लिए एक देसी नुस्खे की तलाश में हैं तो हम आपके लिए लेकर आए है एक रामबाण नुस्खा. जो आपके बालों को नेचुरली काला करेगा और आपको कभी मेहंदी या कलर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. 

बेली फैट को बर्न करने के लिए सुबह खाली पेट पी लें इस चीज का पानी, मक्खन की तरह पिघल सकती है शरीर में जमा चर्बी

इस हेयर टॉनिक को बनाने के लिए चाहिए-

  1. आंवला 
  2. जटामासी
  3. शिकाकाई

एक लोहे की कढ़ाही में एक मुट्ठी आंवला, एक मुट्ठी शिकाकाई, 4-5 जटामासी लें. अब गैस में इन तीनों चीजों को ड्राई रोस्ट कर लीजिए. लगभग 4 मिनट ड्राई रोस्ट करने के बाद इसमें 1 गिलास पानी डालकर इसे उबाल लीजिए लगभग 2-3 मिनट तक. अब रात भर के लिए इसे कढ़ाही में भिगोकर छोड़ दें. दूसरे दिन हाथों की मदद से इन चीजों को मसल लें और फिर छन्नी की मदद से  पानी को निकाल कर अलग कर दें. आपका नेचुरल हेयर डाई बनकर तैयार है. इसे हफ्ते में दो बार लगाएं आपके बालों को नेचुरली काला करने में करेगा मदद. वहीं बचे हुए आंवला, शिकाकाई और जटामासी को पीसकर दही में मिलाकर बालों में मास्क की तरह भी लगा सकते हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balo Ko Naturally Kala Kaise Kare, White Hair Home Remedies, Natural Hair Dye For White Hair, Natural Hair Care Oil, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com