विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2024

बेली फैट को बर्न करने के लिए सुबह खाली पेट पी लें इस चीज का पानी, मक्खन की तरह पिघल सकती है शरीर में जमा चर्बी

Elaichi Water: किचन में मौजूद इलाइची एक पॉपुलर मसाला है. इलायची मोटापा, ब्लोटिंग या इंडाइजेशन को कम करने में मददगार है.

बेली फैट को बर्न करने के लिए सुबह खाली पेट पी लें इस चीज का पानी, मक्खन की तरह पिघल सकती है शरीर में जमा चर्बी
Elaichi Water: वजन कम करने के लिए इलायची पानी.

Elachi Pani Ke Fayde: किचन में मौजूद हरी इलायची न सिर्फ खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने का काम करती हैं बल्कि शरीर को कई अन्य लाभ भी पहुंचा सकती है. छोटी इलाइची कहने को एक छोटा सा मसाला है लेकिन इसका इस्तेमाल खीर, बिरयानी, करी या चाय में भरपूर किया जाता है. इलायची में जरूरी तेल होते हैं जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं. इसमें मौजूग गुणों की बात करें तो ये एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बायोटिक से भरपूर है. इलायची के पानी के सेवन से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. हरी इलायची के पानी का सुबह खाली पेट सेवन करने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं कैसे करें इलायची के पानी का सेवन.

वजन घटाने के लिए इलायची पानी- (Cardamom water for weight loss)

किचन में मौजूद इलाइची एक पॉपुलर मसाला है. इलायची ब्लोटिंग या इंडाइजेशन को कम करने में मददगार है. इसमें एक्टिव कंपाउंड होते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं. इससे पाचन को बेहतर और वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: ब्रेकफास्ट में खाना चाहते हैं कुछ हेल्दी और टेस्टी तो इस गुजराती डिश को करें ट्राई, यहां है क्विक रेसिपी 

Cervical Cancer से बचने का कारगर तरीका HPV Vaccine | किसे, कब लेना चाहिए HPV टीका | HPV Vaccine Price | Watch Video

कैसे बनाएं इलायची का पानी- (How To Make Elaichi Water)

इलायची का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आपको इलायची की फली को क्रश करके उसमें से बीज निकाल लेना है. फिर एक गिलास पानी में फली का छिलका और बीज डालकर रात भर के लिए छोड़ दें. इसका भरपूर फायदा उठाने के लिए इसे सुबह सबसे पहले पिएं. आप फली की जगह इलायची पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसको उबालकर भी पी सकते हैं. इसके लिए आपको इलायची के दाने या इसके पाउडर को पानी में उबालना है और फिर इस पानी को छानकर गुनगुना पी लेना है. इससे वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.

क्या है Gut Health, पाचन को कैसे बनाएं मजबूत, क्यों जरूरी हैं Probiotics| Tips to Improve Gut Health

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elaichi Water, Elaichi Water For Weight Loss, Belly Fat Drink, Cardamom Water For Weight Loss, Elaichi Pani Pine Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com