- आंवला पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है
- आंवला डायबिटीज में भी फायदेमंद हो सकता है.
- जानें आवले से बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी.
Amla Recipes: आंवला को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. आंवले का आयुर्वेदिक में और घरेलू उपचार में भी इस्तेमाल किया जाता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला काफी लाभदायक हो सकता है. पीड़ित व्यक्ति अगर आंवले के रस का प्रतिदिन शहद के साथ सेवन करे तो बीमारी से राहत मिलती है. आवले को कच्चा में भी खाया जा सकता है. एसिडिटी की समस्या होने पर आंवला बेहद फायदेमंद हो सकता है. आंवले का पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिल सकती है. इसके अलावा आंवले का जूस पीने से पेट की सारी समस्याओं से निजात पाने में मदद की जा सकती है. आपने आंवले के कई फायदों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप आंवले की रेसिपी के बारे में जानते हैं. अगर नहीं तो हम लाएं हैं आपके लिए कुछ ऐसी रेसिपी जिन्हें ट्राई कर आप आंवले के पोषण को तो ले ही सकते हैं साथ ही इसका स्वाद भी ले सकते हैं... कई लोगों को कच्चा आंवला खाना पसंद नहीं होता है ऐसे में उन्हें आंवले के न्यूट्रिशन नहीं मिल पाते हैं अगर आप इसको स्वादिष्ट बना दे तो इसको कौन नहीं खाना चाहेगा.. और इसके स्वास्थ्य लाभ भी ले पाएंगे तो आइए जानते आंवले से बनने वाली रेसिपीज...
कैसे होती है शुगर की बीमारी? कैसे डायबिटीज कंट्रोल करेगा आंवला? पढ़ें आंवला के फायदे
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Amla Nutrition: आंवले के फायदे
डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला काफी फायदेमंद हो सकता है. डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति अगर आंवले के रस का रोजाना शहद के साथ सेवन करे तो बीमारी से राहत मिलती है. एसिडिटी की समस्या होने पर आंवला बेहद फायदेमंद होता है. आंवले का पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है. इसके अलावा आंवले का जूस पीने से पेट की सारी समस्याओं से निजात मिलती है. पथरी की समस्या में भी आंवला कारगर उपाय साबित होता है. पथरी होने पर 40 दिन तक आंवले को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, और उस पाउडर को प्रतिदिन मूली के रस में मिलाकर खाएं. इस प्रयोग से कुछ ही दिनों में पथरी गल जाएगी. रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर, प्रतिदिन आंवले के रस का सेवन करना काफी लाभप्रद होता है. यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में सहायक होता है, और खून की कमी नहीं होने देता.
Skin Care Tips: रोज लें शहद और आंवला जूस, मिलेगी Flawless Skin
Amla Recipes: आंवले से बनाई गई 5 पोष्टिक रेसिपी
1. आवंला फ्रेशनर रेसिपी (Amla freshener Recipe)
यह एक बहुत ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जिसे आवंला, अदरक, चीनी, पुदीना, जीरा, काला नमक और नींबू का रस डालकर बनाया जाता है. इसके ऊपर जूलियन अदरक काट के डालें, आवंला से बना यह ड्रिंक आपकी एनर्जी को बूस्ट करेगा.
Manage Type- 2 Diabetes: यह आयुर्वेदिक चाय डायबिटीज में दिलाएगी राहत...
Amla Recipes: आवले पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है
2. आंवले का अचार (गूज़बेरी रेलिश) रेसिपी (Amle ka achaar gooseberry relish Recipe)
खाने के साथ अगर अचार मिल जाए तो खाने के स्वाद बढ़ जाता है, आमतौर पर लोग आम, नींबू और मिर्च का अचार खाना पसंद करते हैं, लेकिन आज हम आपको आवंले के अचार की रेसिपी बताने जा रहे हैं. आवंले का अचार थोड़ा खट्टा मीठा होता है. इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है साथ ही आवंले को विटामिन सी का अच्छा स्रोत भी माना जाता है.
Benefits Of Amla: ये है 100 रोगों की 1 दवा, जानें इसके 10 बड़े फायदों के बारे में...
Amla Recipes: डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला काफी फायदेमंद हो सकता है3. आंवला मुरब्बा रेसिपी (Amla murabaa Recipe
आंवले बहुत ही फायदेमंद होता है, यह विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। आंवले को आप कई तरह से खा सकते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे आंवले का मुरब्बा कैसे बनाया जाता है. आंवला काफी खट्टा होता मगर इसका मुरब्बा खट्टा-मीठा होता है. आंवले को चाश्नी में इलायची का स्वाद देकर पकाया जाता है. अचार की जगह आप इन्हें खाने के साथ खाना पसंद कर सकते हैं.
इस फल का रोजाना सेवन बनाए रखेगा जवां और खूबसूरत
Amla Recipes: एसिडिटी की समस्या होने पर आंवला बेहद फायदेमंद होता है5. आंवला चटनी रेसिपी (Amla chutney Recipe)
आंवला वैसे तो खाने में खट्टा होता है जिसकी वजह से कई लोग इसका मुरब्बा खाना पसंद करते है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे आंवला, नमक और ब्राह्मी की पत्तियों से तैयार की गई आंवले की चटनी के बारे में. आंवले की चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आंवला कई पोषक तत्वों ने भरपूर होता है इसलिए हमें किसी न किसी तरह अपने रोजाना के भोजन में शामिल कर चाहिए.
Amla Recipes: आंवले के रस का सेवन करना काफी लाभप्रद होता है
आंवला याददाश्त बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है. इसके लिए सुबह के समय आंवला के मुरब्बा गाय के दूध के साथ लेने से लाभ होता है, इसके अलावा आप प्रतिदिन आंवले के रस का प्रयोग भी कर सकते हैं. साथ ही 9 चेहरे के दाग-धब्बे हटाकर उसे खूबसूरत बनाने के लिए भी आंवला आपके लिए उपयोगी होता है। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ, चमकदार होती है और झुर्रियां भी कम हो जाती हैं.
दिवाली पर खास संदेश: 'धनतेरस पर सोने में नहीं आयरन में करें इनवेस्ट' Anemia से जुड़ा वीडियो Viral
और खबरों के लिए क्लिक करें
Type 2 Diabetes: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करेगा ये फल, नाश्ते में करें शामिल
High-Protein Diet: वजन घटाने में आपकी मदद कर सकती हैं यह हेल्दी चाट रेसिपीज़
Diwali 2019: दिवाली के मौके पर घर पर सबको बनाकर खिलाएं स्वादिष्ट पिस्ता फिरनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं