Ayurvedic Tips For Hair Growth: आज की तेज रफ्तार जिंदगी, तनाव, अनहेल्दी डाइट और प्रदूषण के चलते बाल झड़ना आम समस्या बन गई है. लेकिन कई लोगों के लिए ये समस्या गंजेपन (Baldness) तक पहुंच जाती है, जिससे आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है. घने, लंबे और काले बाल हमारी खूबसूरती से जुड़े हुए माने जाते हैं. जो लोग गंजापन झेल रहे हैं वे बाजार में कई हेयर ट्रांसप्लांट और दवाइयां तक आजमा लेते हैं, लेकिन हर कोई नेचुरल तरीके से बाल की ग्रोथ बढ़ाना चाहता है. कई लोग सवाल भी करते हैं कि बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं? नए बाल कैसे उगाएं? गंजेपन को कैसे दूर करें? हालांकि गंजेपन यानि एक बार बाल गिर जाए तो उन्हें दोबारा उगाने का कोई चमत्कारी दवा नहीं है लेकिन कुछ आयुर्वेदिक उपाय आजमाकर बालों की ग्रोथ तो तेज करने में मदद मिल सकती है. आइए जानें उनके बताए 5 असरदार आयुर्वेदिक उपाय.
बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार आयुर्वेदिक उपाय (Balo Ki Growth Badhane Ke Liye Ayurvedic Upay)
1. भृंगराज तेल से मालिश करें
भृंगराज को बालों का राजा कहा जाता है. इसमें बालों की जड़ें मजबूत करने और दोबारा उगाने की क्षमता होती है. रात को सोने से पहले भृंगराज तेल को हल्का गर्म करें और उंगलियों से सिर में धीरे-धीरे मालिश करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हेयर फॉलिकल्स एक्टिव होते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: काली मिर्च से घटा सकते हैं वजन? बस जान लें इस्तेमाल करने का आसान तरीका और चमत्कारिक रिजल्ट
2. आंवला का सेवन और लेप दोनों फायदेमंद
आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जो बालों को पोषण देता है और ग्रोथ को बढ़ाता है. रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस पिएं. आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर लेप तैयार करें और सप्ताह में दो बार गंजे स्थान पर लगाएं.

3. अश्वगंधा से तनाव कम करें
तनाव भी गंजेपन की बड़ी वजह है. अश्वगंधा एक प्रभावी आयुर्वेदिक हर्ब है जो कोर्टिसोल हार्मोन को संतुलित करता है. रोज रात को एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पिएं. इससे नींद भी अच्छी आती है और बालों का गिरना रुकता है.
4. नीम और ब्राह्मी पेस्ट का प्रयोग
नीम और ब्राह्मी दोनों ही स्कैल्प को साफ करने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में सहायक हैं. नीम और ब्राह्मी की पत्तियों का पेस्ट बनाकर स्कैल्प पर लगाएं. 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. हफ्ते में 2 बार इसका प्रयोग करें.
यह भी पढ़ें: मधुमक्खी काटने का इलाज क्या है? मधुमक्खी का डंक लग जाए तो अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, आसानी से निकल जाएगा डंक
5. त्रिफला चूर्ण का नियमित सेवन
त्रिफला (हरड़, बहेड़ा और आंवला) पाचन को बेहतर बनाता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है. जब शरीर अंदर से साफ होता है, तो बालों की हेल्थ भी सुधरती है. रोज रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें.
अगर बालों की जड़ें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, तो आयुर्वेदिक औषधियों के ज़रिए उन्हें दोबारा सक्रिय किया जा सकता है. लेकिन, इसके लिए धैर्य और नियमितता बेहद जरूरी है.
जरूरी टिप्स:
- बहुत ज्यादा कैमिकल शैंपू और हेयर कलर से बचें।
- प्रोटीन से भरपूर डाइट (दूध, दालें, मेवे) लें.
- नियमित योग और प्राणायाम करें जैसे कि शीर्षासन, अनुलोम-विलोम करें, जिससे स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ेगा.
गंजेपन की समस्या आज आम है, लेकिन इसका आयुर्वेद में प्राकृतिक समाधान मौजूद है. अगर आप इन 5 उपायों को रेगुलर अपनाएं, तो धीरे-धीरे बालों की ग्रोथ दोबारा शुरू हो सकती है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं